कैलिफोर्निया में कर्मचारी ने 12 लाख वर्ग फुट वाले गोदाम में लगाई आग, कम सैलरी से था परेशान - News Summed Up

कैलिफोर्निया में कर्मचारी ने 12 लाख वर्ग फुट वाले गोदाम में लगाई आग, कम सैलरी से था परेशान


जेएनएन, नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कम वेतन से असंतुष्ट एक कर्मचारी ने कंपनी के 12 लाख वर्ग फुट वाले गोदाम में आग लगा दी। उसने आग लगाने के लिए टायलेट पेपर का इस्तेमाल किया।सीबीएस न्यूज ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए चमेल अब्दुलकरीम की पहचान एनएफआई इंडस्ट्रीज के 29 वर्षीय कर्मचारी के रूप में हुई है। यह ओंटारियो स्थित गोदाम को किम्बर्ली-क्लार्क के वितरण केंद्र के रूप में संचालित करती है।वीडियो बनाकर फेसबुक पर डालालॉस एंजिलिस टाइम्स के अनुसार, अब्दुलकरीम ने अपने फेसबुक पेज पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें एक व्यक्ति को गोदाम में आग लगाते दिखाया गया है। ये वीडियो संभवत: अब्दुलकरीम द्वारा ही बनाए गए हैं। वीडियो में कैमरे के पीछे खड़े व्यक्ति का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन उसके हाथ में लाइटर और सिगरेट जैसी कोई चीज है।


Source: Dainik Jagran April 10, 2026 05:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */