Hindi NewsLocalRajasthanKotaAfter Three Weeks, The Faces Of The Farmers Blossomed Due To Rain, Relief From Heat And Humidity Kota Rajasthanकोटा में मेहरबान हुआ मानसून: तीन सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी व उमस से मिली राहतकोटा 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिले में तीन सप्ताह बाद मानसून मेहरबान हुआ।जिले में तीन सप्ताह बाद मानसून मेहरबान हुआ है। रविवार सुबह झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। तीन घण्टे की बरसात से तापमान में गिरावट होने से गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। लम्बे समय बाद बारिश होने से लोगों बरसात का आनंद लेते नजर आए। बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया।ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों के बुआई के अरमान जागे। अब खेतो में सोयाबीन की बुवाई हो सकेगी। हाडौती संभाग में जगह जगह बारिश होने से लोगों ने राहत की सास ली है। इटावा क्षेत्र में अयाना,दुर्जनपुरा लुहावद मार्ग में पुलिया पर एक वाहन फंस गया। जिसे जेसीबी की सहायता से निकाला गया। यहां पुलिया के निमार्ण कार्य चल रहा है।इटावा क्षेत्र में अयाना,दुर्जनपुरा लुहावद मार्ग में पुलिया पर एक वाहन फंस गया।मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से 16 जुलाई के बीच 88 MM बारिश दर्ज हुई है।मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, सीकर, झुंझुुनूं, चूरू, पाली, बीकानेर, बांसवाड़ा, टोंक, नागौर और बाड़मेर जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।
Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 04:52 UTC