WG Grace Birthday: क्रिकेट की दुनिया का 'डॉक्टर', जिसने लगा दिया था रेकॉर्ड्स का अंबार - News Summed Up

WG Grace Birthday: क्रिकेट की दुनिया का 'डॉक्टर', जिसने लगा दिया था रेकॉर्ड्स का अंबार


WG Grace Birthday: क्रिकेट की दुनिया का 'डॉक्टर', जिसने लगा दिया था रेकॉर्ड्स का अंबार Bharat Malhotra | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 18 Jul 2021, 10:11:00 AM WG Grace Birthday: डब्ल्यू जी ग्रेस का आज जन्मदिन है। वह क्रिकेट की दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके पास रेकॉर्ड्स का अंबार है। आउट होने के बाद उन्होंने एक बार बेल्स रखकर दोबारा बैटिंग शुरू कर दी थी। डब्ल्यू जी ग्रेस (आईसीसी फोटो)नई दिल्लीडब्ल्यू जी ग्रेस- क्रिकेट की दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल। ग्रेस को कई नामों से जाना जाता। 'द डॉक्टर', 'द चैंपियन' या सिर्फ 'WG' भी कहा जाता। आज ही के दिन सन् 1848 को उनका जन्म हुआ था। वह एक शानदार ऑलराउंडर थे। दमदार बल्लेबाज और समझदार स्लो मीडियम गेंदबाज। अपने खेल के साथ-साथ उन्हें उनकी दाढ़ी के लिए भी याद किया जाता है।ग्रेस ने अपने नाम कई रेकॉर्ड दर्ज किए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली दो ट्रिपल सेंचुरी उनके बल्ले से निकलीं, यह 1876 का साल था।1871 में वह एक सीजन में 2000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस सीजन में उन्होंने 2739 रन बनाए। मई 1895 के महीने में उन्होंने 1000 रन बनाए।जब आउट होने के बाद बेल्स दोबारा ऊपर रखकर बैटिंग शुरू कर दीएक मुकाबले में वह बोल्ड हो गए। लेकिन उन्होंने बेल्स दोबारा ऊपर रखी और बल्लेबाजी दोबारा शुरू कर दी। कहते हैं उन्होंने अंपायर से कहा था, 'लोग मेरी बैटिंग देखने आते हैं, तुम्हारी उंगली नहीं।' फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 हजार रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। 100 फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगाने वाले भी वह पहले बल्लेबाज थे।टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने दो शतक लगाए। 1880 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में 152 रन बनाए। वहीं अगली सेंचुरी भी इसी मैदान पर 1886 में 170 रन की पारी थी। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट मैच खेले। इसमें से आखिरी 13 में वह इंग्लैंड के कप्तान थे।400 रन की पारीउन्होंने यूनाइटेड साउथ के लिए खेलते हुए ग्रिमस्बे के खिलाफ 400 रन की पारी खेली। संयोग से इसी दिन उनके दूसरे बेटे का जन्म हुआ था। 1915 में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ।करियर रेकॉर्ड22 टेस्ट मैचों में 32.39 के औसत से उन्होंने 1098 रन बनाए। वहीं 870 फर्स्ट क्लास मैचों की 1478 पारियों में उन्होंने 54211 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत रहा 39.45 का। 124 सेंचुरी और 251 हाफ सेंचुरी लगाईं। वहीं गेंदबाजी में उनके नाम 9 टेस्ट और कुल 2809 फर्स्ट क्लास विकेट रहे।


Source: Navbharat Times July 18, 2021 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */