कोरोनावायरस / रायसेन की दरगाह में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में 3 जमाती और कोरोना पॉजिटव, 2 दिन पहले भी 3 मिले थे संक्रमित, 8 पर पहुंचा आंकड़ा - News Summed Up

कोरोनावायरस / रायसेन की दरगाह में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में 3 जमाती और कोरोना पॉजिटव, 2 दिन पहले भी 3 मिले थे संक्रमित, 8 पर पहुंचा आंकड़ा


रायसेन में संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जा लोगों का सर्वे कर रही है। लोग उन्हें अपनी और परिवार की जानकारी भी दे रहे हैं।रायसेन में संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जा लोगों का सर्वे कर रही है। लोग उन्हें अपनी और परिवार की जानकारी भी दे रहे हैं।क्वारैंटाइन सेंटर में उन लोगों को रखा गया है जो स्थानीय लोग जमात से लौटकर रायसेन आए हैंबाहर से आई जमातों के लोग भी इसी क्वारैंटाइन सेंटर में, कुल 80 लोगों को रखा गया है यहांदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 06:15 PM ISTरायसेन. दरगाह शरीफ में जमातियों के लिए बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में आज 3 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 2 दिन पहले भी यहां 3 जमातियों के संक्रमित पाए जाने पर भोपाल के एम्स में रैफर किया गया था। क्वारैंटाइन सेंटर में बाहर से आए 80 जमातियों को रखा गया है। बरेली तहसील में एक युवक देवेंद्र घाकड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एम्स रैफर किया गया है। गुरुवार को 4 नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हो गए हैं। एक मरीज पिछले सप्ताह वार्ड नंबर 6 में मिला था।बताया जा रहा है कि दरगाह में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में लॉकडाउन के दौरान उन लोगों को रखा गया था जो बीते एक सप्ताह में या तो जमात में गए थे या जमात के रूप में किसी अन्य जिले से रायसेन आए थे। करीब 40 हजार की आबादी वाले शहर में एक ही समुदाय के 6 लोगों के संक्रमित होने जानकारी लगने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का अमला हरकत में आ गया है। आज मिले 3 नए मरीजों को रायसेन के जिला अस्पताल में रखा गया है। नए मरीज भी उन्ही बस्तियों के रहने वाले हैं जहां पहले चार मरीज मिले थे।ट्रैवल हिस्ट्री बनाने की कोशिशबताया जा रहा है कि लोगों से उनकी जान का हवाला देकर संक्रमित लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री बनाने की कोशिश हो रही है। प्रशासन को ये भी जानकारी लगी है कि जमात से लौटने के बाद और क्वारैंटाइन होने से पहले इनका पुराने रायसेन के मुस्लिम बाहुल्य कई इलाकों में धर्म प्रचार के लिए मूवमेंट था।कंटेनमेंट एरिया में सख्तीशहर के जिन 4 वार्डों में कोरोना के मरीज मिले हैं। उनके साथ सटे हुए सीमावर्ती वार्डों को मिलाकर बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। आठों वार्डों में जगह-जगह बेरीकेड्स लगाए गए हैं। हर बेरीकेड्स पर चार-चार पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की जानकारी पुलिस दर्ज कर रही है। इसके अलावा बहुत जरूरी होने पर ही लोगों को वहां कंटेनमेंट एरिया में निकलने दिया जा रहा है10 नर्सों व दो डॉक्टरों के भेजे सैंपल, 4 की निगेटिविजलेभर से सर्दी, खांसी और फ्लू वाले मरीज जिला अस्पताल आ रहे हैं। इनकी जांच और इलाज के दौरान डॉक्टर और नर्स भी तमाम सावधानियों के बाद उनके संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बना रहता है। रायसेन के वार्ड नंबर 6 गवोईपुरा में रहने वाला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज जांच और इलाज के दौरान जिला अस्पताल के दो डॉक्टर और 10 नर्सों के संपर्क में आने के बाद उन्हें क्वारेंटाइन कर दिया गया था। और उनके भी सैंपल जांच के लिए एम्स भोपाल भेजे गए थे। इनमें से अभी 4 स्टाफ नर्सों की रिपोर्ट निगेटिव आईं है। बाकी दो डॉक्टर और 6 नर्सों के रिपोर्ट अभी आना बाकी है।कंटेनमेंट एरिया: ऑटो, बाइक और साइकिल से पहुंचाई जाएगी सामग्रीकलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने संक्रमित मरीजों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। कंटेनमेंट एरिया वार्ड 18 में निवासरत व्यक्तियों को घरेलू आवश्यक सामग्री पहुंचाने के लिए निर्धारित दुकानदारों द्वारा सेवाएं प्रदान करने के लिए आदेश दिए गए हैं। कंटेनमेंट एरिया में व्यवस्था को देखते हुए दूध निर्धारित समय में वितरण के लिए नामांकित व्यक्तियों के द्वारा बाइक अथवा साइकिल में कैरेट रखकर वितरण किया जाएगा। उन गलियों में जहां तक पैदल पहुंचना संभव हैं, वहां पहुंच कर दूध वितरण किया जाएगा। कंटेनमेंट एरिया में सब्जियां निर्धारित समय में बेची जाएगी।कोरोना केयर सेंटर तैयार, फर्स्ट स्टेज के मरीजों का यहीं होगा इलाजप्रदेश भर में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने से अब भोपाल में इनका दबाव बढ़ने लगा है। अब पहले स्टेज वाले कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर भी किया जाएगा। इससे पहले इस तरह के सभी मरीजों को भोपाल रेफर किया जा रहा था। रायसेन से चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भोपाल रेफर किया जा चुका है। सीएमएचओ अरुण शर्मा के मुताबिक जिलेभर में कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए 260 बिस्तर वाले कोरोना केयर सेंटर तैयार किए गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 11:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */