जायरा वसीम ने कट्टरपंथी धमकियों के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी, उन्होंने दंगल और द सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम कियारेसलर बजरंग पूनिया ने ट्रोलर्स को जवाब दिया- खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन आप क्या कर रहेदैनिक भास्कर Apr 17, 2020, 04:39 PM ISTनई दिल्ली. पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) के कारण भारत में स्थिति खराब होती जा रही है। इस पर पहलवान बबीता फोगाट ने जमातियों को जाहिल कहते हुए एक ट्वीट किया। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और फोन पर भी धमकियां दीं। इसके बाद बबीता ने एक वीडियो शेयर कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वे कोई जायरा वसीम नहीं हैं, जो धमकियां से डरकर घर बैठ जाएंगी। वे हमेशा लड़ती रहेंगी। दरअसल, जायरा एक एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने कट्टरपंथी धमकियों के बाद पिछले साल फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। उन्होंने दंगल और द सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों में काम किया था। जायरा ने दंगल फिल्म में बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था।रेसलर बजरंग पूनिया भी बबीता के बचाव में उतरे। उन्होंने ट्रोलर्स से पूछा कि खिलाड़ी देश के लिए हर रोज संघर्ष करते हैं, लेकिन आप क्या कर रहे हैं। दरअसल, दिल्ली की मरकज मस्जिद के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए जमातियों की वजह से देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। मरकज में 2 अप्रैल को 400 संक्रमित जमाती मिले थे।यदि आप बबीता फोगाट को सपोर्ट करते हैं तो उन तक यह बात जरूर पहुंचा दीजिए और उनको बोलिए ध्यान से कान खोल कर सुन लें। pic.twitter.com/gqec3lQwPE — Babita Phogat (@BabitaPhogat) April 17, 2020भारत में कोरोना से 437 लोगों की मौतस्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में शुक्रवार सुबह तक 13 हजार 387 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 11 हजार 201 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 हजार 748 ठीक हो चुके हैं। अब तक 437 मौतें हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल तक लगे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। इस घोषणा के अगले दिन बुधवार को बबीता ने ट्वीट किया था।बबीता के बचाव में उतरे बजरंगयूजर्स ने बबीता को ट्रोल करते हुए कहा, ‘‘एक मुसलमान ने फ़िल्म बनाकर फेमस कर दिया, वरना इस देश में क्रिकेट को छोड़कर अन्य खिलाड़ी कई साल बाद गोलगप्पे बेचते नजर आए हैं।’’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘‘कोरोनावायरस की समस्या भारत मे अभी भी दूसरे नंबर पर हैं, पहले नंबर पर अभी भी जहरीले गोबरभक्तों ने कब्जा जमाया हुआ है।’’ इनको सभी को बजरंग ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया।
Source: Dainik Bhaskar April 17, 2020 06:22 UTC