कोरोना महामारी में रेलवे का नया आदेश: 31 मई से 50 फीसदी ही कर्मचारी आ सकेंगे ऑफिस, अधिकारियों को रोजाना आना पड़ेगा - News Summed Up

कोरोना महामारी में रेलवे का नया आदेश: 31 मई से 50 फीसदी ही कर्मचारी आ सकेंगे ऑफिस, अधिकारियों को रोजाना आना पड़ेगा


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurFrom May 31, Only 50 Percent Of The Employees Will Be Able To Come To The Office, The Officers Will Have To Come Daily. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना महामारी में रेलवे का नया आदेश: 31 मई से 50 फीसदी ही कर्मचारी आ सकेंगे ऑफिस, अधिकारियों को रोजाना आना पड़ेगाजयपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने अब एक नया आदेश निकाला है। 31 मई से 50 फीसदी ही कर्मचारी कार्य के लिए आ सकते है। उच्च अधिकारियों को रोजाना आने के आदेश दिए गए है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जीएम आनंद प्रकाश के निर्देश पर डिप्टी जीएम लेफ्टिनेंट शशि किरण ने आदेश जारी किया है।जयपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर मंडल के डीआरएम और कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) को निर्देश दिए हैं कि 26 अप्रैल के आदेशों के अनुसार अग्रिम आदेशों तक ऑफिस में 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। अन्य कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवाया जाएगा। ये आदेश जूनियर और सीनियर स्केल के अधिकारियों पर भी लागू होगा। ऐसे में जिन 50 फीसदी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा, उन्हें ऑन ड्यूटी ही माना जाएगा। ऐसे में वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।कर्मचारियों को मोबाइल से अपनी लोकेशन भेजनी होगी और कार्य करना होगा। आवश्यकता होने पर उन्हें शॉर्ट नोटिस पर ऑफिस बुलाया जाएगा। घर से कार्य करने के लिए गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी। वहीं कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड और इससे उच्च अधिकारियों को रोजाना ऑफिस आना होगा। ये नियम अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */