MS Dhoni Update: क्या एमएस धोनी आज का मैच नहीं खेलेंगे, जान लीजिए ताजा अपडेट - News Summed Up

MS Dhoni Update: क्या एमएस धोनी आज का मैच नहीं खेलेंगे, जान लीजिए ताजा अपडेट


एमएस धोनी का लेकर ताजा और नया अपडेट सामने आ रहा है। आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स यानी सीएसके की टीम आज अपना मैच खेलने के लिए उतरेगी। ऐसे में धोनी की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। क्या धोनी आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में नहीं उतरेंगे। या फिर वे कितने दिनों तक बाहर बैठे रहेंगे, ये सवाल इस वक्त सभी के मन में कौंध रहा है। चलिए आपको पूरी बात बताते हैं, ताकि कोई कन्फ्यूजन ना रहे।राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे एमएस धोनीआईपीएल में आज यानी टूर्नामेंट के तीसरे दिन चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मुकाबला शाम को साढ़े सात बजे शुरू होगा। इस बीच ये तो पक्का है कि आज का मैच पूर्व कप्तान एमएस धोनी नहीं खेलेंगे। पता चला है कि ट्रेनिंग के दौरान उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था, इस कारण वे कम से कम पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। लेकिन इसके बाद क्या वे मैदान पर उतरेंगे। इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। अगर वे पूरी तरह से फिट नहीं हुए तो ये भी तय है कि कुछ और मैच एसएस धोनी मिस करते हुए दिखाई देंगे।आने वाले मैच भी मिस कर सकते हैं धोनीये भी संभव है कि धोनी पूरे अप्रैल भर आईपीएल के लिए मैदान में ना उतरें। हालांकि ये काफी कुछ इस बात पर भी निर्भर करेगा कि चेन्नई की टीम अपने शुरुआती मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है। टीम की कमान रुतुराज गायकवाड के पास है, वहीं धोनी की गैर​हाजिरी में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। कप्तान गायकवाड पहले ही ये कहा चुके हैं कि उनके साथ संजू सैमसन पारी का आगाज करेंगे। सीएसके का पहला मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा, लेकिन धोनी टीम के साथ नहीं गए हैं, वे अभी चेन्नई में ही हैं, जहां टीम का कैप लगा हुआ था। यानी मैच के दौरान धोनी टीम के साथ डगआउट में भी​ दिखाई नहीं देंगे।सीएसके को धोनी ​के बिना सीखनी होगी जीत की कलावैसे एक बात तो है, धोनी के बगैर कैसे मैच जीते जाते हैं, ये बात अब सीएसके और उसके कप्तान रुतुराज गायकवाड को सीखनी होगी। माना जा रहा है कि धोनी का ये आईपीएल में आखिरी सीजन होगा। ऐसे आगे टीम को कैसे चलाना है और टीम को जीत कैसे दिलानी है, ये समझना होगा। अब तो गायकवाड को संजू सैमसन जैसा ​सीनियर खिलाड़ी भी मिल गया है। जो इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। देखना होगा कि धोनी की गैरहाजिरी में टीम कैसे खेल का प्रदर्शन करती है। सभी की नजर आज के मुकाबले पर रहेगी।यह भी पढ़ेंरोहित शर्मा ने ध्वस्त कर दिया अपना ही रिकॉर्ड, ताबड़तोड़ बैटिंग कर बनाया कीर्तिमानIPL 2026 Points Table: RCB और MI ने जीते अपने पहले मैच, अंक तालिका में किस टीम ने मारी बाजीLatest Cricket News


Source: NDTV March 30, 2026 19:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */