होटल का 'पोर्टर' कैसे बना लग्जरी ब्रांड Gucci का मालिक? पढ़ें फर्श से अर्श तक की कहानी - News Summed Up

होटल का 'पोर्टर' कैसे बना लग्जरी ब्रांड Gucci का मालिक? पढ़ें फर्श से अर्श तक की कहानी


लाइफस्टाइल डेस्क। 'गुच्ची'... यह नाम सुनते ही जेहन में महंगे बैग, शानदार लाइफस्टाइल और रईसी की चमक उभर आती है। आज यह दुनिया का शीर्ष लग्जरी ब्रांड है, लेकिन इसकी नींव एक ऐसे शख्स ने रखी थी जिसने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा गरीबी और संघर्ष में बिताया। आइए जानते हैं रईसों की पहली पसंद बन चुके इस ब्रांड के जन्म की दिलचस्प कहानी।संघर्ष से उपजी सफलता, गुच्चियो गुच्ची का शुरुआती सफर 26 मार्च 1881 को इटली के फ्लोरेंस में जन्मे गुच्चियो गुच्ची की कहानी केवल एक बिजनेस की सफलता नहीं, बल्कि जुनून की मिसाल है। भारी आर्थिक तंगी के कारण बेहतर भविष्य की तलाश में वह अपना घर छोड़कर लंदन चले गए। वर्ष 1899 में उन्होंने लंदन के एक आलीशान होटल में 'पोर्टर' (सामान उठाने वाला) के रूप में नौकरी शुरू की। यही वह मोड़ था जिसने उनकी सोच और किस्मत दोनों बदल दी।आलीशान होटल से मिला 'ब्रांड' का आइडिया होटल में काम करते हुए गुच्चियो ने गौर किया कि दुनिया भर के अमीर, राजघराने के सदस्य और बड़े व्यापारी किस तरह के महंगे सूटकेस और लेदर बैग लेकर आते हैं। रईसों के इस शाही अंदाज और उनके सामान की गुणवत्ता को देखकर गुच्चियो के मन में एक ऐसे प्रीमियम ब्रांड का ख्याल आया, जो इस 'एलीट क्लास' की पहचान बन सके। 1921 में रखी गुच्ची की नींव: क्वालिटी से कोई समझौता नहीं सालों का अनुभव और कुछ जमापूंजी बटोरकर गुच्चियो अपने शहर फ्लोरेंस लौट आए। यहाँ उन्होंने साल 1921 में 'गुच्ची' ब्रांड की शुरुआत की। उन्होंने बेहतरीन लेदर बैग, सूटकेस और घुड़सवारी के साजो-सामान से काम शुरू किया। उनका एक ही उसूल था - क्वालिटी और कारीगरी में सर्वश्रेष्ठ होना। उनका यही समर्पण धीरे-धीरे अमीर लोगों के बीच 'स्टेटस सिंबल' बन गया।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 13:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */