जागरण संवाददाता महोबा शनिवार की सुबह पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन बीबी अग्रवाल की लखनऊ में कोजागरण संवाददाता, महोबा : शनिवार की सुबह पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन बीबी अग्रवाल की लखनऊ में कोरोना से मौत हो गई। इसके पूर्व विकासखंड पनवाड़ी में तैनात तकनीकी सहायक योगेंद्र वर्मा, जल संस्थान के अवसर अभियंता मनोज कुमार, ग्राम विकास अधिकारी विकासखंड जैतपुर सौरभ शुक्ला की इससे पूर्व मौत हो चुकी है।जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सभी दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके स्वजन को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि आकस्मिक मृत्यु पर जनपद प्रशासन दुखी और स्तब्ध है। और सभी दिवंगत आत्माओं को जिला प्रशासन भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran May 08, 2021 13:01 UTC