Hindi NewsLocalRajasthanJaipurTonk72 Patients Cured In Home Isolation Out Of 80 Corona Positive In The DistrictAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना से अब मिलने लगी राहत: कोरोना के 43 केस और सामने आए, जिले में 80 कोरोना पॉजिटिव में से होम आइसोलेशन में ठीक हुए 72 मरीजटोंक 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकगश्त करती पुलिस।जिले में शनिवार को 43 पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि 80 केस रिकवर हुए हैं। रिकवर होने वालों में 72 होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे थे। वहीं 8 मरीज अस्पतालों में भी ठीक हुए हैं। अब तक कुल 9171 केस रिकवर हो चुके हैं।शनिवार को टोडारायसिंह में 8, देवली में 9, निवाई में 2, टोंक ग्रामीण में 5, टोंक शहर में 7, मालपुरा व उनियारा में 6- 6 केस सामने आए हैं। मई माह में अब तक 3047 केस सामने आ चुके हैं। जो अब तक के किसी भी माह के सबसे अधिक केस हैं, लेकिन अब स्थितियां ये हैं कि हर दिन कोरोना संक्रमण का आंकडा ढलान की और बढ रहा है।यही स्थितियां रहीं तो जून तक काफी राहत मिल सकेगी। राहत की बात ये है कि अस्पतालों में भी पॉजिटिव केस कम हो गए हैं। अस्पतालों में वर्तमान में 103 मरीज भर्ती है। इसमें से 18 सामान्य है। जबकि 75 के ऑक्सीजन लगी है। 3 वैंटिलेटर पर एवं 7 आईसीयू में भर्ती है। शनिवार को विभाग ने एक भी मौत की पुष्टी नहीं की है। गौरतलब है कि जिले गत वर्ष अप्रैल से दिसम्बर तक 3728 केस सामने आए थे। इस साल अब तक 5800 केस सामने आ चुके हैं।होम आइसोलेशन में भी आई कमीजिले में मई के पहले पखवाड़े तक के हालात यह थी कि एक्टिक केस की संख्या 18 सौ से अधिक हो गई थी। लेकिन शनिवार को स्थितियां ये रही कि जिले में एक्टिव केस 276 एवं होम आइसोलेशन में 173 मरीज उपचार ले रहे हैं। रिकवरी में निरंतर बढौतरी की यहीं रफ्तार रही तथा पॉजिटिव केस की संख्या कम रही, तो जून के पहले पखवाड़े में जिला कोरोना मुक्त हो सकता है।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 15:56 UTC