उज्जैन आईजी और एसपी सचिन अतुलकर ने समिति सदस्यों को मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर बांटेदैनिक भास्कर May 07, 2020, 05:36 PM ISTउज्जैन. कोरोना संक्रमण के चलते उज्जैन में लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में बंद हैं। वहीं, सड़कों पर पुलिस व्यवस्थाओं को जुटाने के साथ लोगों के मनोबल बढ़ाने का काम कर रही है। ऐसे कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए गुरुवार को उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता मैदान में पहुंचे और गाना गाया।आईजी और एसपी लगातार मैदान में उतरकर पुलिस जवानों का हौसला बढ़ा रहे हैं।किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार... किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार... किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार... जीना इसी का नाम है, गीत जैसे ही आईजी ने गाया, सभी उनके साथ गुनगुनाने लगे। कोरोना संक्रमण में चल रहे लॉकडाउन के बीच पुलिस दिन रात ड्यूटी कर रही है। इस दौरान जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे आईजी ने माइक थाम राज कपूर पर फिल्माया गया गीत गाया। बता दें कि पिछले 40 दिन से लोग अपने घरों पर रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। आईजी ने अन्य अधिकारियों के साथ गीत गाकर इस बढ़ते हुए लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण की मुश्किल घड़ी में लोगों की हिम्मत को बढ़ाने का काम किया।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 11:18 UTC