कोहरे के साथ लुढ़क रहा पारा, बढ़ रही गलन - News Summed Up

कोहरे के साथ लुढ़क रहा पारा, बढ़ रही गलन


जेएनएन, बिजनौर। दिसंबर को अंतिम सप्ताह चल रहा है, लेकिन ठंड अपने चरम पर है। हालत यह है कि कड़ाके की ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। वहीं, सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा भी आफत बन रहा है। एक तरफ जहां बुधवार को धूप खिलने से राहत मिली थी, वहीं गुरुवार सुबह जबरदस्त कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक मौसम में कोहरे की चादर रही। इसके साथ-साथ ठिठुरन का प्रकोप भी लगातार जारी है। रात और दिन का पारा लुढ़कने से सर्दी का कहर बढ़ रहा है। जनपद का गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।चांदपुर : इन दिनों ठंड अपने चरम पर है। धूप के बीच भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार और बुधवार को दिन के समय अच्छी धूप खिली, लेकिन गुरुवार को तड़के ही मौसम में जबरदस्त कोहरा छाया रहा। वहीं, कोहरे के साथ ठंड भी कहर बरपाती नजर आई। कोहरे और गलन का प्रकोप सुबह से ही जारी रहा। 11 बजे के बाद धूप तो खिली, लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई। वहीं, तीन बजे के बाद ठिठुरन फिर बढ़ गई। शाम के समय ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो पारा बहुत नीचे पहुंच रहा हो। वहीं, सुबह के समय कोहरे का आलम यह था कि सड़क पर चलते समय पास का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। ²श्यता बहुत कम होने से वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। ठंड के बीच गलन असहनीय साबित हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने मौसम ठंड हो रहा है तो रात को पाला पड़ रहा है। ऐसे में लोग बेचैन हो रहे हैं।कोतवाली देहात : गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। बुधवार की रात तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। रात का पारा बेहद कम होने की वजह से ठंड बरकरार बनी हुई है। सुबह कोहरा छाया रहने के कारण हाईवे और दूसरी सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। प्रात: 10 बजे तक धूप निकल आई। मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक ने शीत लहर के चलने की आशंका जाहिर की है। उधर मौसम वेधशाला ने आने वाले एक-दो दिन में हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 24, 2020 17:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */