हाल ही में जब आलिया से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि लोगों को अब थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए. बता दें कि पिछले लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चाएं हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब जल्द ही शादी के बंधन में बंध जायेंगे. माना जा रहा था कि नीतू कपूर चाहती हैं कि दोनों कम से कम सगाई कर लें. कहा यह भी जा रहा है कि रणबीर ने आलिया को अपने फैमिली व्हाट्स अप ग्रुप में भी शामिल कर लिया है. तो आलिया की बातों से फिलहाल यह लग रहा है कि दीपिका रणवीर और प्रियंका की शादी के बाद वह अभी अपनी शादी में वक्त लेंगी.
Source: Dainik Jagran February 07, 2019 04:07 UTC