क्रिसमस डे आज, शाम होते ही रोशनी से नहाए चर्च - News Summed Up

क्रिसमस डे आज, शाम होते ही रोशनी से नहाए चर्च


जेएनएन,अमरोहा। जिलेभर में धूमधाम से आज क्रिसमस-डे मनाया जाएगा। प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर जगह-जगह चर्च में सामूहिक प्रार्थनाएं कराई जाएंगी। मसीह समाज के घरों में केक और मिठाइयां बनाने का सिलसिला जारी है। वहीं शाम होते ही चर्च रोशनी से सराबोर हो गए।क्रिसमस डे आज यानि शुक्रवार को पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। मसीह समाज में वैसे तो कई दिन पहले से ही क्रिसमस डे त्योहार को लेकर उत्साह भरा है। प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर घर-घर केक काटने की परंपरा है। लिहाजा समाज के लोगों ने कई दिन पहले से ही ऑर्डर पर केक बनवाकर रख लिए हैं। घर-घर गुझिया व अन्य पकवान बनाने का सिलसिला चल रहा है। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर सभी चर्च की साफ-सफाई कर उनको सजा दिया है। जिससे वह पूरी तरह से रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गए। अमरोहा चर्च के पादरी एडगर सिंह ने बताया कि क्रिसमस आपसी एकता और भाईचारे का पैगाम देता है। क्रिसमस ट्री के ऊपर जगमगाते झालर एवं सितारे प्रभु यीशु की पैदाइश के प्रतीक हैं। शुक्रवार को यीशु मसीह के जन्म दिवस पर जगह-जगह चर्च में विधिवत प्रार्थनाएं होंगी। इसके बाद एक दूसरों को गिफ्ट देकर बधाई दी जाएंगी। चर्च पर प्रार्थना के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। स्कूलों में भी हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमअमरोहा : क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। शैम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यकमों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें सेंटा क्लाज की वेशभूषा में बच्चों ने हसनपुर अमरोहा में लोगों को मॉस्क, सैनिटाइजर बांटकर कोरोना के प्रति जागरूक किया। वहीं श्रीराम पब्लिक इंटर कालेज में भी क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने सेलिब्रेशन किया। सेंटा ने नए-नए गिफ्ट बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तरह-तरह की झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कालेज प्रबंधक ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया में प्रेम और भाईचारे संदेश देकर अच्छाई का प्रकाश फैलाया था।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 24, 2020 18:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */