खगड़िया में सनकी ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला: दहेज के लिए बार-बार गाली-गलौज और मारपीट करता था, विरोध किया तो पति ने भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी - News Summed Up

खगड़िया में सनकी ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला: दहेज के लिए बार-बार गाली-गलौज और मारपीट करता था, विरोध किया तो पति ने भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी


Hindi NewsLocalBiharBhagalpurKhagariaBihar News; Husband Killed Wife For Dowry In Khagariaखगड़िया में सनकी ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला: दहेज के लिए बार-बार गाली-गलौज और मारपीट करता था, विरोध किया तो पति ने भाई के साथ मिलकर हत्या कर दीखगड़िया 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकहत्यारोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।खगड़िया में एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना पसराहा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनिया गांव की है। मंगलवार सुबह महिला की लाश मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजन हंगामा करने लगे।उनका कहना था दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस हत्यारे को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलवाए। पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि मायके वालों के बयान पर मृतका के पति मुरारी सिंह और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान मुरारी सिंह की पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है।मायके वालों का आरोप है कि मुरारी सिंह शादी के बाद से काजल से दहेज की मांग करता था। पहले तो हम लोग अपनी बेटी की खुशी के लिए उसकी छोटी-मोटी मांगों को पूरा कर देते थे, लेकिन धीरे-धीरे उसकी डिमांड बढ़ती गई। बार- बार वो काजल से दहेज की मांग करने लगा जब वह मना करती तो मारपीट करता था। सोमवार देर रात वह फिर से दहेज के लिए गाली-गलौज करने लगा। इस बार काजल ने तंग आकर विरोध किया तो मुरारी अपने भाई के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। दोनों तब तक काजल को पीटते रहे जब तक उसने दम न तोड़ दिया। काजल अपने पीछे 2 छोटे-छोटे पुत्र छोड़कर चली गई।


Source: Dainik Bhaskar June 29, 2021 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */