गुब्बारे बेचने के बहाने लूटते थे मोबाइल: पुलिस ने गिरफ्तार किए गिरोह के तीन बदमाश, राहगीरों से छीने गए 12 मोबाइल व बाइक बरामद - News Summed Up

गुब्बारे बेचने के बहाने लूटते थे मोबाइल: पुलिस ने गिरफ्तार किए गिरोह के तीन बदमाश, राहगीरों से छीने गए 12 मोबाइल व बाइक बरामद


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDausaPolice Arrested Three Gangsters, Recovered 12 Mobiles And Bikes Snatched From Passers byगुब्बारे बेचने के बहाने लूटते थे मोबाइल: पुलिस ने गिरफ्तार किए गिरोह के तीन बदमाश, राहगीरों से छीने गए 12 मोबाइल व बाइक बरामददौसा 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकदौसा कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बदमाश।जिले की कोतवाली थाना पुलिस व साइबर सेल ने राह चलते लोगों के मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनिल बेनीवाल के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार ये तीनों बदमाश कई राज्यों में मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से एक बाइक भी बरामद की है। सभी आरोपी राजस्थान समेत अन्य राज्यों में गुब्बारे बेचने का काम करते हुए मौका पाकर वारदातों को अंजाम देते थे।दौसा में पांच मोबाइल छीनेडिप्टी एसपी दौसा दीपक शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने 15 दिसम्बर 2020 को मनराज मीणा निवासी सुल्तानपुरा, 25 दिसम्बर को राकेश मीणा निवासी शिवाजी नगर सैंथल मोड़, 11 नवम्बर को एडवोकेट सियाराम शर्मा, 5 फरवरी को पृथ्वीराज गुर्जर निवासी भगलाई व 10 फरवरी को रवि शर्मा निवासी सत्कार काॅलोनी दौसा का मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।उड़ीसा में भी एक वारदात कीकोतवाली थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम व रामफूल बावरिया निवासी चालाना बालाजी तथा बिसराम बावरिया निवासी रैणी अलवर हैं। इनके पास से अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल हैण्डसेट बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने उड़ीसा में भी मोबाइल छीनने की एक वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।


Source: Dainik Bhaskar June 29, 2021 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */