गंगाजल उद्वह योजना: अगले साल मार्च से गंगा का पानी पीने लगेंगे राजगीर के लोग,सीएम ने गंगाजल उद्वह योजना का हवाई सर्वे किया - News Summed Up

गंगाजल उद्वह योजना: अगले साल मार्च से गंगा का पानी पीने लगेंगे राजगीर के लोग,सीएम ने गंगाजल उद्वह योजना का हवाई सर्वे किया


Hindi NewsLocalBiharPatnaPeople Of Rajgir Will Start Drinking Water Of Ganga From March Next Yearगंगाजल उद्वह योजना: अगले साल मार्च से गंगा का पानी पीने लगेंगे राजगीर के लोग,सीएम ने गंगाजल उद्वह योजना का हवाई सर्वे कियापटना 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजगीर में हेलीकॉप्टर से पटना लौटते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।70% काम पूरा, निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा और वरीय अधिकारी भी थे मौजूदराजगीर के लोग, अगले साल मार्च से गंगा का पानी पीने लगेंगे। गंगाजल उद्वह योजना के तहत पाइपलाइन के जरिए हथिदह (पटना) से गंगा का पानी पहुंचना है। 70% काम पूरा हो गया है। आगे के दिनों में यह पानी नवादा, गया, बोधगया भी जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस योजना का हवाई सर्वेक्षण किया। बाद में अफसरों के साथ बैठक में योजनाओं को समय पर पूरा कराने को कहा।राजगीर सर्किट हाउस में हुई बैठक में गंगा जल उद्वह योजना के अलावा जू सफारी पार्क, क्रिकेट स्टेडियम, स्पोर्ट्स एकेडमी, नेचर सफारी आदि महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उनका कहना था कि योजनाएं समय पर पूरी हों तथा इसमें गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए।बैठक के बाद मुख्यमंत्री हॉकी मैदान गए, योजना सहित अन्य कार्यों का लिया जायजाबैठक के बाद मुख्यमंत्री हॉकी मैदान गए। गंगाजल उद्वह योजना विकास समेत अन्य विकास कार्यों का हवाई सर्वेक्षण किया। फिर वे पटना लौट आए। बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, सीएम के सचिव मनीष वर्मा, ओएसडी गोपाल सिंह, उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी हरि प्रसाथ एस. तथा संबंधित विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 23:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */