गया में करंट लगने से 2 की मौत: खेत में पटवन के दौरान अलग-अलग गांव में करंट लगने से 2 युवकों की गई जान, खेत में गिर गया था बिजली का तार - News Summed Up

गया में करंट लगने से 2 की मौत: खेत में पटवन के दौरान अलग-अलग गांव में करंट लगने से 2 युवकों की गई जान, खेत में गिर गया था बिजली का तार


Hindi NewsLocalBiharTwo Person Died Due To Current In Gaya; People Protest On Road In Gaya; Bihar Crime Latest Newsगया में करंट लगने से 2 की मौत: खेत में पटवन के दौरान अलग-अलग गांव में करंट लगने से 2 युवकों की गई जान, खेत में गिर गया था बिजली का तारगया 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिलखते हुए मृतक के परिजन।गया जिले के टिकारी प्रखंड के मऊ ओपी क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की मौत घर के बाहर ही हो गई तो वहीं दूसरे युवक की खेत में मौत हुई। युवक की मौत से गुस्साए चितौखर के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। फिलहाल जाम की स्थिति बनी हुई है।पटवन के दौरान खेत में गिर गया था बिजली का तारमऊ ओपी थाना क्षेत्र के मऊ गांव के रहने वाले 45 वर्षीय शिवलाल अपने खेत पर पटवन को गए थे। पटवन के दौरान अचानक बिजली का तार खेत में गिर गया। इस दौरान ही वह खेत में ही खड़े थे। इससे पूरे खेत में करंट दौड़ गया और शिवलाल को अपनी चपेट में ले लिया और वह वहीं अचेत हो गए। इस बात की सूचना उसके घरवालों को मिली तो वह दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके ऊपर ही बिजली का तार गिरा पड़ा है। गांव वालों ने किसी तरह से उनके ऊपर बिजली का तार हटाया और उसके बाद शव को खेत से बाहर निकाला।लोगों ने किया सड़क जामवहीं, दूसरी घटना मऊ ओपी थाना क्षेत्र के चितौखर गांव में हुई। यहां भी करंट लगने से 25 वर्षीय युवक लालू की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लालू घर के अंदर ही था। लेकिन वह किसी काम से बाहर खेत की ओर निकला था। खेत में गिरे हुए बिजली के तार के ऊपर उसने पैर रख दिया। इससे उसे बुरी तरह करंट मारा और वह वहीं मौके पर अचेत हो गया। उसका पूरा बदन झुलस गया था।उसे गांव वाले पास के सरकारी अस्पताल ले गए पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर गांव वाले लालू की मौत से आक्रोशित हो कर मऊ- कुर्था मार्ग को जाम कर दिया है। गांव के लोग मृतक आश्रितों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 09:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */