Hindi NewsLocalBiharBihar Road Accident; Horrific Road Accident In Gaya 6 Deadगया में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने कार में मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, झारखंड से आ रहे थे कार सवार, कार पर लिखा था प्रेसगया 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकगया सड़क हादसे में मरे लोग।गया जिले के डोभी प्रखंड के NH-99 स्थित कंजियार गांव के पास डंपर ने सामने से आ रहे एक इनोवा कार में भीषण टक्कर मार दी। इससे कार में सवार छह युवकों की ऑन स्पॉट डेथ हो गई है, जबकि एक बेहद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे गया मगध मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।कार के बैक ग्लास पर PRESS लिखा हैमरने व घायल होने वालों की ठोस जानकारी अभी न तो पुलिस को मिल सकी है और न ही स्थानीय लोगों को। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि गंभीर रूप से घायल युवक गया जिले के बाराचट्टी स्थित एक गांव का रहने वाला था। वह ग्रामीण चिकित्सा के पेशे से जुड़ा है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार के बैक ग्लास पर प्रेस लिखा है।सामने से डंपर ने मारी ठोकरप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गया डोभी चतरा मार्ग पर इनोवा कार तेजी से झारखंड की ओर से आ रही थी। वहीं सामने से डंपर भी आ रहा था, जो डोभी की ओर जा रहा था। अचानक से कंजियार गांव के निकट डंपर वाले ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार के आधे से अधिक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर इस जबर्दस्त हादसे के बारे में सुनकर कंजियार व आसपास के गांव के लोग मौके पर दौड़ पड़े, तब तक कार में सवार 6 युवक दम तोड़ चुके थे।आननफानन में गांव वालों ने डोभी पुलिस को घटना की सूचना दी। इस बीच गांव वालों ने कार में जीवित पड़े एक युवक को किसी तरह से बाहर निकाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस व गांव वालों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।हादसे का मंजर जिसने भी देखा, कलेजा कांप उठाघटनास्थल पर जिसने भी कार में सवार मरे पड़े हुए युवकों की लाश देखी, उनका कलेजा कांप गया। मौके का मंजर देख सभी का दिल दहल उठा। कार का फर्श, सीट, शीशा डेस्क बोर्ड व सड़क युवकों के खून से लाल हो गया था। सड़क पर खून के थक्के पड़े थे। वहीं पुलिस भी इस घटना को देख कांप गई। वह आननफानन में कार के नंबर से उसके मालिक व युवकों की जानकारी जुटाने में जुट गई।मरने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिसडोभी थानाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि घायल की बाबत अब तक की मिली जानकारी के अनुसार वह बाराचाट्टी के लेमोगढ़ का रहने वाला था। शेष की जानकारी जुटाई जा रही है। मरने वाले सभी एक दूसरे के साथी हैं और सभी ग्रामीण चिकित्सा से जुड़े हैं। मरने वाले कौन-कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।पहली बार हुआ इतना भीषण हादसास्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दस वर्षों में इस तरह का बड़ा सड़क हादसा अब तक नहीं हुआ था। हादसे तो हुए पर तीन या चार लोग ही मारे गए थे, लेकिन छह लोगों की ऐसी दर्दनाक मौत की घटना पहली बार हुई है।
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 14:14 UTC