गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की भोपाल के यात्रियों को सौगात, पुणे और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें - News Summed Up

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की भोपाल के यात्रियों को सौगात, पुणे और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें


नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल के रास्ते गोरखपुर से पुणे और मुंबई (सीएसएमटी) के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से भोपाल, रानी कमलापति और बीना के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अब और आसान हो जाएगी।पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन: 18 कोच के साथ प्रतिदिन संचालन ट्रेन संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 01 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन संचालित होगी। 01415 पुणे से सुबह 06:50 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01416 गोरखपुर से शाम 17:30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 03:15 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 18 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।


Source: Dainik Jagran March 30, 2026 04:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */