गर्मी में पानी की किल्लत: जिले के 15 ब्लॉकों में करीब 3 हजार हैंडपंप खराब, कोई भी सुनने को तैयार नहीं - News Summed Up

गर्मी में पानी की किल्लत: जिले के 15 ब्लॉकों में करीब 3 हजार हैंडपंप खराब, कोई भी सुनने को तैयार नहीं


Hindi NewsLocalUttar pradeshBareillyAbout 3 Thousand Hand Pumps Are Damaged In 15 Blocks Of The District, No One Is Ready To Listenगर्मी में पानी की किल्लत: जिले के 15 ब्लॉकों में करीब 3 हजार हैंडपंप खराब, कोई भी सुनने को तैयार नहींबरेली 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकभीषण गर्मी में बरेली के लोग पानी के लिए तरस रहे है। जिले के 15 ब्लॉकों में करीब 3 हजार हैंडपंप खराब पड़े है। इसमें सबसे बुरी स्थिति आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की है। यहां पर करीब 856 हैंडपंप ऐसे है जो अभी तक खराब पड़े हुए है। इनके ठीक होने की नौबत ही नहीं आ रही है। इसमें से करीब 2 हजार हैंडपंपों का रिबोर होना है बाकी के करीब एक हजार हैंड पंपों की मरम्मत होनी है। मगर दोनों में से अब तक कोई भी कार्य नहीं हुआ है। इस बारे में जिम्मेदारों का कहना है कि उन्होंने सभी खराब हैंडपंपों की सूची तैयार कर ली है। जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।जिले में 36 हजार से अधिक है हैंडपंपबरेली जिले में कुल 15 ब्लॉक है। जिनमें करीब 36979 हैंडपंप लगे हुए है। इसमें से करीब तीन हजार हैंडपंप खराब हो चुके है। जिनके रिबोर या फिर मरम्मत अभी तक अटकी हुई है। जिले में हैंडपंपों की मरम्मत का बजट ग्राम पंचायत और संबंधित निकाय को मिलता है, लेकिन इसके बाद भी हैंडपंपों की मरम्मत को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सभी मरम्मत के नाम पर सभी खेल करने में जुटे हुए है। पूछने पर अपनी जिम्मेदारियों से सभी पल्ला झाड़ लेते है।हर साल होता है हैंडपंप रिबोर के नाम पर खेलसरकारी हैंडपंपों के रिबोर के नाम पर हर साल लाखों रुपये का गोलमाल होता है। छुटपुट कमियां होने पर या फिर ठीक हैंडपंप को ही प्रधान और सचिव साठगांठ करके फर्जी बोरिंग करा देते है। साथ ही बोरिंग की पूरी धनराशि डकार जाते हैं। इसके कुछ समय बाद यह हैंडपंप फिर खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व में इस तरह के कई मामले पकड़े जा चुके हैं। जिसमें ग्राम प्रधान व संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव से रिकवरी कराई गई। लेकिन रिबोर के नाम होने वाला खेल अब भी चल रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई भी स्थाई कदम नहीं उठाया गया है।किस ब्लॉक में कितने हैंडपंप खराबभोजीपुरा में 34, मझगवां में 356, भुता में 134, आलमपुर जाफराबाद में 856, भदपुरा में 42, नवाबगंज में 91, शेरगढ़ में 195, बिथरीचैनपुर में 347, फरीदपुर में 236, रामनगर में 163, दमखोदा में 197, फतेहगंज पश्चिमी में 65, मीरगंज में 157 और क्यारा में 105 हैंडपंप खराब हैं।क्या कहते है अधिकारीजब इस बारे में डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बात सही है कि पूरे जिले में करीब 3 हजार हैंडपंप खराब पड़े है। इसकी सूची उन्होंने तैयार कर ली है। ग्राम प्रधानों से भी बात हो गई है। जिन हैंडपंपों को मरम्मत से ठीक किया जा सकता है। उनकी मरम्मत कराई जाएगी। बाकी जिनका रिबोर होना है उन्हें रिबोर कराया जाएगा। जल्द ही सभी हैंडपंप ठीक हो जाएंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */