गैंग रेप के आरोपियों को पकड़ने का मिला तोहफा: पाली के ओमप्रकाश चौधरी गेलेंट्री प्रमोशन के बाद हेड कांस्टेबल से बने एएसआई - News Summed Up

गैंग रेप के आरोपियों को पकड़ने का मिला तोहफा: पाली के ओमप्रकाश चौधरी गेलेंट्री प्रमोशन के बाद हेड कांस्टेबल से बने एएसआई


Hindi NewsLocalRajasthanPaliPali's Omprakash Choudhary Became Head Constable ASI From Gallantry Promotionगैंग रेप के आरोपियों को पकड़ने का मिला तोहफा: पाली के ओमप्रकाश चौधरी गेलेंट्री प्रमोशन के बाद हेड कांस्टेबल से बने एएसआईपाली। 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकहेड कांस्टेबल ओमप्रकाश चौधरी जो अब एएसआई पद पर पदोन्नत हुए।महानिदेशक पुलिस जयपुर ने बुधवार को एक सूची जारी की। जिसमें प्रदेश के पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कार एवं पदोन्नति के लिए गठित कमेटी ने वर्ष 2020-21 की रिकि्तयों के विरूद्ध विशेष नामांकन किए जाने पर अनुशंषा की कई। इसके तहत ट्रांसपोर्ट पुलिस चौकीप्रभारी ओमप्रकाश चौधरी को भी गेलेंट्री प्रमोशन का तोहफा मिला। इन्होंने वर्ष 2019 में औद्योगिक थाना में सामूहिक दुष्कर्म के दर्ज मामले में आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रांसपोर्ट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने परिचित के साथ बाइक पर जा रही थी। इस दौरान पांच आरोपियों ने उन्हें रोका तथा औद्योगिक थाना क्षेत्र के मामा नाडी के निकट महिला से पांच युवकों ने गैंग रेप किया था तथा महिला के रिश्तेदार युवक से भी बेरहमी से मारपीट की थी। मामले सामने आने पर पाली पुलिस अलर्ट हुई। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई। जिसमें हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश चौधरी भी शामिल थे। इन्हें अपने मुखबिर तंत्र से आरोपियों के छुपे होने के ठिकाने का पता चला तो तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंच उन्हें दस्तयाब किया था। जिस पर तत्कालीन एसपी आनंद शर्मा ने गेलेंट्री प्रमोशन के लिए इनका नाम मुख्यालय भेजा था। इसे तहत चौधरी हेड कांस्टेबल से अब एएसआई पद पर पदोन्नत हुए।


Source: Dainik Bhaskar June 30, 2021 14:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */