फेक न्यूज एक्सपोज: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर वायरल हो रहा न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट, पड़ताल में निकला फर्जी - News Summed Up

फेक न्यूज एक्सपोज: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर वायरल हो रहा न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट, पड़ताल में निकला फर्जी


Hindi NewsNo fake newsScreenshot Of News Channel Going Viral Regarding Third Wave Of Corona, Investigation Turned Out To Be Fakeफेक न्यूज एक्सपोज: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर वायरल हो रहा न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट, पड़ताल में निकला फर्जी20 घंटे पहलेकॉपी लिंकक्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है, कोरोना की तीसरी लहर शुरू हुई, पीएम मोदी ने किया ऐलान। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन। पूरे प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी।और सच क्या है? वायरल स्क्रीनशॉट में तीसरी लहर की ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ न्यूज 24 चैनल का लोगो लगा है। इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने अलग-अलग की-वर्ड्स को गूगल और यूट्यूब पर सर्च किया।सर्च रिजल्ट में हमें न्यूज 24 के यूट्यूब चैनल पर तीसरी लहर से जुड़े वीडियो में ऐसी कोई खबर नहीं मिली। जिसका दावा वायरल स्क्रीनशॉट में किया गया।कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार ने मंगलवार को कुछ अहम बातें साझा की। इससे जुड़ी जानकारी को भास्कर ने अपनी खबर के साथ पब्लिश किया।पड़ताल के दौरान हमें भारत सरकार के PIB (प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो) के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट मिला, जिसमें उन्होंने वायरल स्क्रीनशॉट का खंडन करते हुए उसे फर्जी बताया है।


Source: Dainik Bhaskar June 30, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */