गोपालगंज में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर: पंचायत चुनाव के लिए जनसंपर्क कर रहा था युवक, मुखिया पर गोली मारने का आरोप - News Summed Up

गोपालगंज में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर: पंचायत चुनाव के लिए जनसंपर्क कर रहा था युवक, मुखिया पर गोली मारने का आरोप


Hindi NewsLocalBiharPatnaGopalganjGopalganj News Update; Youth Shot In Sasamusa, Gopalganj, Mukhiya Accused Of ShootingAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगोपालगंज में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर: पंचायत चुनाव के लिए जनसंपर्क कर रहा था युवक, मुखिया पर गोली मारने का आरोपगोपालगंज 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकघायल युवक का इलाज करते डॉक्टर।घटना सासामुसा पंचायत के शीतल बरदाहा की हैचुनाव का प्रचार-प्रसार कर घर लौट रहा था युवकगोपालगंज में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। घटना कुचायकोट के सासामुसा पंचायत के शीतल बरदाहा गांव की है। रविवार रात युवक पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान चला रहा था, तभी अपराधियों ने घेर कर उसे गोली मार दी। युवक को 2 गोली लगी है। गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग युवक को आननफानन में अस्पताल में ले गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने सासामुसा पंचायत के मुखिया और उसके भतीजे पर चुनावी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है।पुलिस के अनुसार परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। चुनावी रंजिश में घटना हुई है। आरोपी की तलाश चल रही है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। घायल की पहचान शीतल बरदाहा गांव निवासी 25 वर्षीय अभिमन्यु कुमार सिंह के रूप में हुई है।अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़।बाइक स्टार्ट कर रहा था, तभी मारी गोलीघायल के परिजन प्रिंस सिंह ने बताया कि अभिमन्यु मेरे साथ रविवार रात को पंचायत चुनाव के लिए वार्ड नंबर 12 में लोगों से मिलजुल रहा था। देर रात चुनाव प्रचार-प्रसार खत्म होने के बाद वह हमलोग घर लौटने लगे। अभिमन्यु अपनी बाइक स्टार्ट कर रहा था, तभी सासामुसा पंचायत के मुखिया अपने भतीजे के साथ वहां पहुंच गया और बहस करने लगा। अभिमन्यु ने विरोध किया तो मुखिया व उसके भतीजे ने गोली मार दी और फरार हो गए। इसके बाद हमलोग उसे अस्पताल लेकर गए। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे।


Source: Dainik Bhaskar March 08, 2021 03:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */