गोरखपुर में बुधवार को समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया।. पुण्यतिथि के मौके पर सपा नेता समेत कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलिइस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जहां भी अन्याय देखते थे, उसके विरोध में खड़े हो जाते थे। आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार सपा का एक एक मेम्बर याद करेगा।उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आजादी के आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। जनता पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने गांव-गांव तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की पहल की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण का पूरा जीवन संघर्ष और समाज सेवा को समर्पित रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, मिर्जा कदीर बेग, बृजनाथ मौर्य, विद्या सागर उर्फ छोटू, अजय कन्नौजिया, महेंद्र तिवारी, अखिलेश यादव, धन्नजय सिंह सैथवार, मैना भाई, राघवेंद्र तिवारी, राजू, कमल, किशोर यादव, स्वतंत्र सिंह यादव, इमरान खान, रवि प्रताप यादव, शिव कुमार दुबे, संजय यादव, सच्चिदानंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, जयराम यादव, हिटलर यादव, अनुप यादव, फिरदौस आलम, मनोज गौतम, सुनील मौर्य, अनिल भारती, रामसिंह, आयुष यादव, श्याम सुंदर, दुर्गेश मास्टर, रामहित यादव, जोखन पाल, मोहम्मद अली, रामसरन यादव, जितेंद्र भारती, विशाल कुमार, रणविजय यादव, अजय यादव, मोहम्मद सलीम, अशोक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source: NDTV December 31, 2025 11:04 UTC