ग्रामीणों के लिए मेडिकल किट बनी संजीवनी: घर पर ही उपचार कर दे रहे कोरोना को मात, 127 गांवों में 40 हजार मेडिकल किट का वितरण - News Summed Up

ग्रामीणों के लिए मेडिकल किट बनी संजीवनी: घर पर ही उपचार कर दे रहे कोरोना को मात, 127 गांवों में 40 हजार मेडिकल किट का वितरण


Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadOutperform Corona, Who Is Undergoing Treatment At Home, Distributing 40 Thousand Medical Kits In 127 VillagesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपग्रामीणों के लिए मेडिकल किट बनी संजीवनी: घर पर ही उपचार कर दे रहे कोरोना को मात, 127 गांवों में 40 हजार मेडिकल किट का वितरणफरीदाबाद 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकCMO डॉक्टर रणदीप सिंह पूनिया के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में कोविड लक्षण लोगों के लिए मेडिकल किट काफी मुफीद साबित हो रही है।मेडिकल किट से घर पर उपचार के साथ-साथ ग्रामीणों की जागरूकता से धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तारकोविड लक्षण वालों का मेडिकल किट से उपचार में ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर निभा रहे सक्रिय भूमिकाग्रामीणों के लिए मेडिकल किट संजीवनी साबित हो रही है। घर पर ही उपचार कर कोरोना को मात दे रहे हैं। अभी तक जिले में 40 हजार से अधिक मेडिकल किट का वितरण हो चुका है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल किट (कोविड दवाई) से उपचार के कारण जिले में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। तीन सप्ताह से कोरोना के मामलों में निरंतर कमी दर्ज की जा रही है।127 गांवों में 40 मेडिकल किट का वितरण:CMO डॉक्टर रणदीप सिंह पूनिया के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में कोविड लक्षण लोगों के लिए मेडिकल किट काफी मुफीद साबित हो रही है। बुखार, खांस, जुकाम आदि कोरोना लक्षण वाले मरीजों ने मेडिकल किट लेकर घर पर ही उपचार कर कोरोना को मात दी है। अभी तक जिले के 127 गांवों में लगभग 40 हजार मेडिकल किट का वितरण किया जा चुका है। दूसरी लहर में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना का फैलाव सरकार व प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया था। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए आइसोलेशन सेंटर, ट्रेकिंग, टेस्टिंग आदि अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं।मेडिकल किट का वितरण एक अनूठी पहलइसी कड़ी में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कोविड लक्षण वाले मरीजों को घर पर ही मेडिकल किट का वितरण एक अनूठी पहल प्रशासन ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की गई। इसके सार्थक परिणाम आए हैं। जिला प्रशासन के आह्वान पर सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने मेडिकल किट तैयार करने में सहयोग किया।मेडिकल किट से घर पर ही कोरोना को मातग्रामीण क्षेत्र में कोविड लक्षण वाले मरीजों ने घर पर ही मेडिकल दवाइयों से अपना उपचार किया और स्वस्थ हो गए। जिला कोविड नोडल अधिकारी डा. रामभगत के अनुसार उन्होंने प्रैक्टिशनर चिकित्सकों व चिकित्सा विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के स्टाफ के माध्यम से गांव में कोविड लक्षण के लोगों को मेडिकल किट दी थी। उन्होंने बताया मरीजों ने दवाई का सही उपयोग किया और बचाव उपायों की पालना की। इससे वे पूरी तरह स्वस्थ हो गए। उन्हें बुखार, खांसी आदि कोविड लक्षण थे। इनका मेडिकल दवाइयों से घर पर ही उपचार किया।कोविड नोडल चिकित्सा अधिकारी के अनुसार मेडिकल किट से न केवल लोग घर पर ही स्वस्थ हुए बल्कि इससे संक्रमण की रफ्तार भी धीमी पड़ी। गांव में लोगों को कोरोना का उपचार मिलने से जहां शहर के अस्पतालों पर दबाव कम हुआ, वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ा है।


Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */