घर में घुसकर महिला पर लाठियों से हमला: गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती, पड़ोसियों को मौके पर आते ही भागे आरोपी - News Summed Up

घर में घुसकर महिला पर लाठियों से हमला: गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती, पड़ोसियों को मौके पर आते ही भागे आरोपी


Hindi NewsLocalRajasthanChuruAdmitted To Hospital In Critical Condition, Accused Ran Away As Soon As Neighbors Arrived On The Spotघर में घुसकर महिला पर लाठियों से हमला: गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती, पड़ोसियों को मौके पर आते ही भागे आरोपीचूरू जिले के राजगढ़ थाना के रतनपुरा गांव में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर दो युवकों ने महिला पर लाठियों से हमला कर दिया।चूरू जिले के राजगढ़ थाना के रतनपुरा गांव में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर दो युवकों ने महिला पर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला गंभीर घायल हो गई। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंची। पड़ोसियों को देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में डीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।घायल महिला शारदा 42 पत्नी विनोद कुमार सहारण ने बताया कि शुक्रवार रात वह और उसका पति घर पर थे। उसी दौरान पति गांव में दुकान से कोई सामान लेने गया था। उसी दौरान महिला के देवर संदीप और संजय ने घर में घुसकर लाठियों से हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों आरोपी संदीप और संजय मौके से भाग गए। जब पति घर पहुंचा तो पत्नी लहुलूहान हालत में मिली। जिसे बेटे के घर पहुंचने पर गंभीर हालत में डीबी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। घायल महिला शारदा ने बताया कि उसका बेटा और बेटी तारानगर में रहकर कम्पीटीशन की तैयारी कर रहे हैं। छोटा बेटा मुम्बई में काम करता है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।


Source: Dainik Bhaskar November 05, 2022 11:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */