चंडीगढ़ में डोर टू डोर किया जा रहा वैक्सीनेशन: आज शहर में 17 स्थानों पर लगवा सकते हैं डोज, अब तक 6 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग लगवा चुके हैं टीका - News Summed Up

चंडीगढ़ में डोर टू डोर किया जा रहा वैक्सीनेशन: आज शहर में 17 स्थानों पर लगवा सकते हैं डोज, अब तक 6 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग लगवा चुके हैं टीका


Hindi NewsLocalChandigarhTill Date, More Than 6 Lakh 75 Thousand People Have Taken Vaccine Dose In Chandigarhचंडीगढ़ में डोर टू डोर किया जा रहा वैक्सीनेशन: आज शहर में 17 स्थानों पर लगवा सकते हैं डोज, अब तक 6 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग लगवा चुके हैं टीकाचंडीगढ़ 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में रोजाना लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है और लोग रुचि भी दिखा रहे हैं।शहर में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर रोजाना वैक्सीनेशन का काम चलाया जा रहा है। शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आज वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। शहर में अभी तक 6 लाख 75 हजार 657 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।शहर में हेल्थ केयर वर्करों को 95.07 फीसदी वैक्सीन लग चुकी है। इनकी संख्या 27 हजार 170 है जिसमें से 25 हजार 831 को वैक्सीन लग चुकी है। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्करों का टारगेट 24 हजार 393 रखा गया था जिससे बढ़ कर 24 हजार 848 को वैक्सीन लगा दी गई है। 18 से 44 साल के लोगों में पहली डोज लेने वालों की संख्या 2 लाख 59 हजार 501 है, जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 2 हजार 389 है।45 से 60 साल के लोगों में 1 लाख 40 हजार 581 है जबकि दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 48 हजार 838 तक पहुंच गई है। 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में पहली डोज लेने वालों की संख्या 86 हजार 920 है,और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 50 हजार 198 तक पहुंच गई है। शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 हजार 311 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।पिछले 24 घंटों में मिले 3 संक्रमित मरीजशहर में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जाती है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1620 लोगों की जांच की गई जिसमें से 3 पॉजिटिव मामले सामने आए है। शहर में आज तक 5 लाख 93 हजार 875 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से 5 लाख 30 हजार 724 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शहर में 61 हजार 870 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें से 61 हजार 08 मरीज ठीक हो चुके है। शहर में संक्रमित 809 मरीजों की मौत हो चुकी है।शहर में आज यहां लगाए जा रहे वैक्सीनेशन कैंपकिशनगढ़- 1किशनगढ़-2सुखना लेक- शाम 5 बजे से 8 बजे तकगवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-46हल्लोमाजरा,बाबा समाधा मंदिर,नियर ट्रैफिक लाइटसराधास्वामी सत्संग ,सेक्टर-27 डीसंत निरंकारी भवन,मौली जागरांगवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल,धनाससेक्टर-45 बड़ैलसेवा धाम- भारतीय विकास परिषदगवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल,मौली जागरांलायंस भवन,सेक्टर-30 एग्वाला कॉलोनी ,मलोयाकच्ची कॉलोनी,धनासशिव शक्ति मंदिर,सेक्टर-40 सीदिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-27 बीगवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल,हल्लोमाजरा ।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 03:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */