भास्कर न्यूज़ | गिरी मारवाड़/ सेंदड़ानिकटवर्ती ग्राम पंचायत चांग के देवनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पिछ्ले दिनों पोषाहार की शिकायत पर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व दिनों में चांग ग्राम पंचायत की सरपंच गीता देवी ने जिला कलेक्टर को पत्र भेज कर देवनगर के प्राथमिक विद्यालय में पोषाहार वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जिस पर रायपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित कर मौके पर पहुंच कर पोषाहार संबंधी जांच की। गहनता से जांच करने के बाद मामला झूठा पाया गया।विद्यार्थियों से की पूछताछ, मेन्यू के अनुसार ही वितरण का दावा : रायपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से जांच करते हुए प्रत्येक विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका के अनुसार पोषाहार वितरण यह बारीकी से जांच कर विद्यार्थियों से पूछताछ की। पूछताछ में प्रत्येक विद्यार्थी से पोषाहार मेन्यू के आधार पर पोषाहार वितरण के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने बताया कि समय पर पोषाहार उपलब्ध करवाया जाता है साथ ही साप्ताहिक पोषाहार मैन्यू के आधार पर ही पोषाहार उपलब्ध करवाया जाता है ।गिरी | चांग सरपंच के खिलाफ प्रदर्शन कर सीबीओ को ज्ञापन सौंपते देवनगरवासी। फोटो|भास्करपूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद देवनगर के ग्रामीणों ने विद्यालय में जाकर सरपंच गीता देवी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया की चांग ग्राम पंचायत की सरपंच गीता देवी ने सुव्यवस्थित चल रहे हैं विद्यालय की व्यवस्था में व्यवधान डालने के कई बार प्रयास किए उन्होंने कई बार झूठी शिकायतें कि हैं ।लेकिन,हर बार शिकायतें निराधार झूठी शिकायतें निकली। इस संबंध में ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री वह जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर विद्यालय में व्यवधान कर रहे सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।इस दौरान उपसरपंच किशोर सिंह, एसएमसी अध्यक्ष घीसासिंह,एसएमसी सदस्य लक्ष्मण सिंह, घीसासिंह हकामनाथ, गोवर्धन नाथ, महादेव, प्रभुसिंह, रणजीतसिंह, गंगादेवी भाटी, जड़ाव देवी, पुष्पा देवी, भंवर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।भास्कर न्यूज़ | गिरी मारवाड़/ सेंदड़ानिकटवर्ती ग्राम पंचायत चांग के देवनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पिछ्ले दिनों पोषाहार की शिकायत पर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व दिनों में चांग ग्राम पंचायत की सरपंच गीता देवी ने जिला कलेक्टर को पत्र भेज कर देवनगर के प्राथमिक विद्यालय में पोषाहार वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। जिस पर रायपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित कर मौके पर पहुंच कर पोषाहार संबंधी जांच की। गहनता से जांच करने के बाद मामला झूठा पाया गया।विद्यार्थियों से की पूछताछ, मेन्यू के अनुसार ही वितरण का दावा : रायपुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने गंभीरता से जांच करते हुए प्रत्येक विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका के अनुसार पोषाहार वितरण यह बारीकी से जांच कर विद्यार्थियों से पूछताछ की। पूछताछ में प्रत्येक विद्यार्थी से पोषाहार मेन्यू के आधार पर पोषाहार वितरण के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने बताया कि समय पर पोषाहार उपलब्ध करवाया जाता है साथ ही साप्ताहिक पोषाहार मैन्यू के आधार पर ही पोषाहार उपलब्ध करवाया जाता है ।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 00:33 UTC