ISRO ने फ्रेंच गुएना से नवीनतम संचार उपग्रह GSAT-31 को सफलतापूर्वक किया लॉन्च - News Summed Up

ISRO ने फ्रेंच गुएना से नवीनतम संचार उपग्रह GSAT-31 को सफलतापूर्वक किया लॉन्च


खास बातें भारत की नवीनतम संचार उपग्रह GSAT-31 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च फ्रेंच गुयाना के स्पेसपोर्ट से इसरो ने किया लॉन्च बुधवार सुबह 2:31 बजे हुआ लॉन्चभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) यानी इसरो (ISRO) ने उपग्रहों का प्रक्षेपण करने वाली यूरोपीय कंपनी एरियनस्पेस के एक प्रक्षेपण यान के जरिए अपना नवीनतम संचार उपग्रह, जीसैट -31 बुधवार सुबह 2:31 बजे फ्रेंच गुयाना के स्पेसपोर्ट से सफलतापूर्वक लॉन्च किया. pic.twitter.com/0S5eXooIAF — ANI (@ANI) February 5, 2019अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस उपग्रह का जीवनकाल 15 साल का है. एजेंसी के अनुसार, उपग्रह जीसैट-31' को इसरो के परिष्कृत I-2K बस पर स्थापित किया गया है. यह इसरो के पूर्ववर्ती इनसैट/जीसैट उपग्रह श्रेणी के उपग्रहों का उन्नत रूप है. इसरो के अनुसार, यह उपग्रह अपने व्यापक बैंड ट्रांसपोंडर की मदद से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के विशाल समुद्री क्षेत्र के ऊपर संचार की सुविधा के लिये विस्तृत बीम कवरेज प्रदान करेगा.


Source: NDTV February 06, 2019 00:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */