चांदी का भाव आज का 19 फरवरी 2026: रेट में फिर गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम - News Summed Up

चांदी का भाव आज का 19 फरवरी 2026: रेट में फिर गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम


Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। लेकिन हाल के दिनों में कीमतों में अधिकतर गिरावट हुई। लेकिन कभी-कभी बढ़ोतरी भी हो रही है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव में दिनभर तेजी रही, लेकिन शाम में 0.23% गिरकर यानी 559 रुपये लुढ़कर 2,43,709 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन यह 2,44,268 किलो पर बंद हुई थी। इससे एक दिन पहले लुढ़कर 2,28,783 रुपये किलो हो गया था। वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमत बढ़कर 2,46,000 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 15000 रुपये चढ़कर 2,70,000 रुपये किलो हो गई। पिछले दिन 2,55,000 रुपये किलो पर थी। चांदी 29 जनवरी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,36,798 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,45,230 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,44,772 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।


Source: NDTV February 19, 2026 08:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */