इसमें चीन की जिनान यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जिया हैताओ ने चीन की अर्थव्यवस्था में आए नए आयामों और बदलावों के बारे में विस्तार से बताया. प्रो जिया हैताओ ने चीन की अर्थव्यवस्था में 6.6-6.4 प्रतिशत की आई मंदी के प्रसंग में आने वाली तब्दीलियों के बारे में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था में उभरी ‘‘नई सामान्यता ‘‘ (न्यू नार्मल) के कई कारण हैं. उन्होंने कहा, यह बात सही है कि 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट ने चीन की अर्थव्यवस्था की गति को कम किया है. उन्होंने कहा कि चीन से इस चुनौती को देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के अवसर के रूप में लिया है.
Source: NDTV February 05, 2019 12:11 UTC