शुरुआत में पुलिस ने घायलों को बीदासर अस्पताल पहुंचाया. बिदासर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मुनीराम समेत तीन को सुजानगढ़ अस्पताल में रेफर किया. घटना ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया हैअब इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है. कभी चूरू, कभी नागौर, कभी जोधपुर तो कभी कोई और स्थान, राजस्थान में इस प्रकार से बेखौफ हो कर हत्याएं होना बेहद आम होता जा रहा है. मुख्यमंत्री जी को अब तो कम से कम शासन की ओर ध्यान देना चाहिए.''
Source: NDTV March 03, 2026 16:24 UTC