छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण - News Summed Up

छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण


पटना ब्यूरो: श्री अरविंद महिला कालेज में मंगलवार को बिहार अग्निशमन सेवा, फायर स्टेशन के सहयोग से तथा एनएसएस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो। साधना ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि आगजनी जैसी आपदाओं से बचाव के लिए जागरूकता और प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की कार्यक्रम अधिकारी डा। सपना बरुआ ने आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में धैर्य, संयम और सूझ-बूझ से कार्य करने की सलाह दी। मुख्य प्रशिक्षक फायर स्टेशन प्रतिनिधि सुधा कुमारी ने अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, प्राथमिक बचाव तकनीकों तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों का विस्तृत प्रदर्शन किया। छात्राओं को अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रयोग की विधि का प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया।


Source: Dainik Jagran February 25, 2026 15:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */