छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक 'पंजाब नंबर-1' का किया मंचन - News Summed Up

छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक 'पंजाब नंबर-1' का किया मंचन


जासं, जालंधर: राष्ट्रीय स्कूल सर्वे में पंजाब के सरकारी स्कूलों ने 1000 से 929 अंक लेकर देश से पहला स्थान हासिल किया है। इस संबंध में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदर्श नगर की छात्राओं की ओर से पंजाब नंबर-1 नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसमें छात्राओं ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं, सरकार की विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं ने दिखाया कि किस प्रकार से कोविड काल में विद्यार्थी स्कूल बंद होने के बावजूद पंजाब एजुकेयर एप के जरिये पढ़ाई कर रहे हैं और इसका फायदा प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिल रहा है। इसके अलावा छात्राओं की तरफ से दर्शाया गया कि किस प्रकार से पंजाब देश भर में हुई पीजीआइ इंडेक्स में पहले स्थान पर कैसे आया और सर्वे के तहत किन-किन सरकारी स्कूलों की खासियत व सुविधाओं की परख की जाती है।जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरिदरपाल सिंह ने बताया कि पीजीआइ इंडेक्स में पांच पैरामीटर के आधार पर ही पंजाब पहले स्थान पर आया है जिनमें सरकारी स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर, विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं, आनलाइन शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि को शामिल किया जाता है। उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी ने सभी अध्यापकों की मेहनत को सराहा और भविष्य में भी इसी तरह से मेहनत करते रहने की अपील की। इस मौके पर स्कूल प्रिसिपल खुशदीप कौर, मीडिया कोआर्डिनेटर हरजीत सिंह, नवीन शर्मा, बीएम विक्रम सिंह आदि थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 07, 2021 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */