Hindi NewsLocalBiharPatnaNalandaNalanda Land Dispute; Elder Brother Shot His Bhai In Parbalpur Areaजमीन विवाद में बड़े ने छोटे भाई को मारी गोली: पिता और सहयोगियों ने बड़े भाई को पीट कर अधमरा किया, दोनों की हालत नाजुक, पटना रेफरनालंदा 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकगोली लगने से जख्मी अस्पताल में भर्ती।नालंदा के परबलपुर थाना इलाके के सोनचरी गांव में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली मारने के बाद पिता और उसके सहयोगियों ने बड़े भाई को पकड़ लिया। उसके हाथ से हथियार छीनते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस हथियार जब्त करते हुए दोनों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाई, जहां से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया।गोली से जख्मी युवक अनिल सिंह का पुत्र निकेश कुमार है, जबकि पिटाई से जख्मी उनका बड़ा पुत्र मुकेश कुमार है। जख्मी की मां श्यामझूला देवी ने बताया कि उनका छोटा बेटा निकेश खेत देखने जा रहा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाए उनका बड़ा पुत्र मुकेश रास्ता रोक कर छोटे भाई के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मुकेश को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही परबलपुर थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार गांव और अस्पताल पहुंच कर परिजन से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दो भाइयों के बीच जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना घटी है। छोटे भाई को गोली मारने का आरोप बड़े भाई पर लगा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी किसी ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों को इलाज के पटना रेफर किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 12:45 UTC