Hindi NewsLocalRajasthanAlwarHead Constable Of Harsauli Resident Of Alwar Died Due To Falling, CRPF Jawan Was Deadजवान के प्रमोशन के 9 दिन बाद मौत: अलवर के हरसौली निवासी हैड कांस्टेबल की जीने में गिरने से मौत, सीआरपीएफ का जवान था मृतकअलवर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिला अस्पताल में पुलिस रिपोर्�जिले के हरसौली निवासी सीआरपीएफ में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत जवान 35 वर्षीय होशियार सिंह की जीने में गिरने से मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान 9 दिन पहले ही प्रमोशन होकर हैड कांस्टेबल बना था। उसके बाद छुट्टी लेकर घर आया। यहां जीने से गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।खैरथल थाना पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि होशिश्यार सिंह पुत्र अमर सिंह की जीने में गिरने से उसकी मौत हो गई। जिसका शव जिला चिकित्साल में रखा है। उसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस को बाद में मिली शिकायतपुलिस ने बताया कि उनको सीआरपीएफ के जवान की मौत होने के बाद सूचना मिली थी। इस कारण यह नहीं बताया गया कि पहले जवान को कहां भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस जांच भी कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की झारखंड में ड्यूटी थी। कुछ दिन पहले ही गांव आया था। जिसके दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 09:11 UTC