पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार: टक्कर इतनी तेज कि कार के उड़े परखच्चे, Aen और ग्राम सेवक ने गाड़ी के अंदर ही दम तोड़ा, दरवाजे से रिसता रहा खून - News Summed Up

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार: टक्कर इतनी तेज कि कार के उड़े परखच्चे, Aen और ग्राम सेवक ने गाड़ी के अंदर ही दम तोड़ा, दरवाजे से रिसता रहा खून


Hindi NewsLocalRajasthanSikarSuch A High Speed Was Not Controlled By The Driver Of The Car, It Collided With A Tree In Front Of The Circuit House At Midnight, The Death Of JEN And Gram Sevakपेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार: टक्कर इतनी तेज कि कार के उड़े परखच्चे, Aen और ग्राम सेवक ने गाड़ी के अंदर ही दम तोड़ा, दरवाजे से रिसता रहा खूनसीकर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिखरे कार के परखच्चे।जिसे के उद्योगनगर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टक्करा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि Aen और ग्राम सेवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। कार में मिले कागजों और आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान हुई। बुधवार सुबह दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।हादसे में मौत का शिकार एईएनउद्योग नगर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि मृतक नवलगढ़ के मंडावरिया का रहने वाला सुखदेव सिंह पुत्र प्रभुदयाल घाणा नवलगढ़ पंचायत समिति में Aen था। वहीं, दूसरा रामावतार पुत्र मदनलाल सिहाग ग्राम सेवक था। दोनों पिपराली रोड पर ​ही रहते थे। वे साथ में घर की तरफ लौट रहे थे। खाली सड़क होने के कारण कार की रफ्तार तेज थी। रात करीब दो बजे सर्किट हाउस के सामने की तरफ कार बेकाबू हो गई।ग्राम सेवक रामवतार सिहागधमाके की आवाज सुन लोग घरों से बाहर आएजब तक कार को काबू किया जाता वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बोनट चकनाचूर हो गया। उसके पुर्जे आसपास इलाके में बिखर गए। पेड़ से टकराने पर कार से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखच्चे उड़ने पर उसके कई हिस्से घटना स्थल पर इधर-उधर बिखरे भी मिले। ड्राइवर की सीट से खून कार से रिसकर नीचे गिरने लगा था।इसी पेड से टकराई थी कारभीषण हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार ही बताया जा रहा है। नजदीकी लोगों के अनुसार रात को कार की गति काफी तेज थी। जिसकी वजह से ही वह अनियंत्रित हुई और हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि दोनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 08:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */