Hindi NewsLocalHaryanaMahendragarhYoga Jagran Yatra Organized In Janjdiyawasजांजड़ियावास में योग जागरण यात्रा का आयोजनमहेंद्रगढ़ 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहेंद्रगढ़ | हरियाणा योग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को गांव जांजड़ियावास में योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम सरपंच अजय कुमार ने योग जागरण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए गांव के मंदिर, स्कूल, पंचायत भवन, सरपंच भवन आदि मुख्य मार्गो से होते हुए योगशाला में पहुंचकर संपन्न हुई।इस अवसर पर योग प्रभारी आयुष योग सहायक सुनील देवी ने बताया कि यह लोग जागरण रैली 21 जून की तैयारियों का एक हिस्सा है। गांव के लोगों को योग से होने वाले फायदे के बारे में बैनर, झंडे, स्लोगन व नारों के द्वारा जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि योग हमारी पुरातन संस्कृति का एक हिस्सा है। इसलिए इसे हमें दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बना लेना चाहिए ताकि हमें व आने वाली पीढ़ी को भी स्वस्थ जीवन का लाभ मिल सके। यह जन जागरण यात्रा जिले की सभी योग शालाओं में निकाली गई। जिसका आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी शशि बाला और हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सुनील देवी ने 45 मिनट के युवकों को 21 जून को होने वाले या अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच अजय कुमार, वार्ड पंच ताजवीर, हेड मास्टर शांति देवी, कृष्णा, डॉ. प्रदीप, हंसराज, अमित, अंकित, कशिश, भूपेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Source: Dainik Jagran June 17, 2023 22:48 UTC