ऐप पर पढ़ेंसूरापुर। सोमवार शाम दुर्गा मंदिर के निकट शाहगंज रोड सूरापुर में भंडारा व जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण में शिव भजनों पर श्रोताओं ने हर हर महादेव व बोलबम के नारे लगाए।श्रवण बरनवाल बब्लू (नन्दी) के संयोजकत्व में आयोजित बाबा वैद्यनाथ जागरण कार्यक्रम में भजन गायक आचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, लोकगीत गायक राहुल पांडेय रमन, अभिमन्यु मौर्या,अमर सेठ "उज्जवल", बबिता राय,जाविद अली, अरविन्द गुप्ता ने चला चली बाबा के दुआर, झमेला लगल रहे। देखो कंवरियन के एकै रंग देखात बा, बाबा धाम जात बा न। बाबा के दुअरिया भीड़ भइल बा।हमरे भोले बाबा के अनाड़ी जिन जाना आदि शिव भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को बांधे रखा। आयोजन में प्रदीप अग्रहरि, जयप्रकाश मोदनवाल लालू, शिवपूजन मौर्या,विजय अग्रहरि, अयोध्या सोनी, ओमप्रकाश बरनवाल रहे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran August 08, 2023 14:24 UTC