जारी किए वाटरप्रूफ लिफाफेबारां एक दिन पहलेकॉपी लिंकबारां| डाक विभाग ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार राखी पर एक अनूठी पहल शुरू की है। डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफा जारी किया है जो भीगने पर भी राखी को सुरक्षित रखेगा। यह लिफाफा अन्य लिफाफों से अलग है जिससे डाकिये को पहचाने में दिक्कत नहीं होगी और रक्षा बंधन के पावन पर्व से पहले देश- विदेश में राखी समय पर पहुंच सकेगी। मुख्य डाकघर से हर साल विशेष लिफाफे तैयार किए जाते हैं। एक लिफाफे की कीमत 10 रुपए है। वजन के अनुसार पोस्टेज चार्जेज अलग रहेंगे।
Source: Dainik Bhaskar August 18, 2023 23:11 UTC