जालंधर में मां-बेटा, दामाद महिला साथी समेत गिरफ्तार: 270 ग्राम हेरोइन, 6.92 लाख ड्रग मनी व XUV कार बरामद, दिल्ली से लाकर जालंधर में करते थे सप्लाई - News Summed Up

जालंधर में मां-बेटा, दामाद महिला साथी समेत गिरफ्तार: 270 ग्राम हेरोइन, 6.92 लाख ड्रग मनी व XUV कार बरामद, दिल्ली से लाकर जालंधर में करते थे सप्लाई


Hindi NewsLocalPunjabJalandhar270 Grams Of Heroin, 6.92 Lakh Drug Money And XUV Car Recovered, Brought From Delhi And Supplied To Jalandharजालंधर में मां-बेटा, दामाद महिला साथी समेत गिरफ्तार: 270 ग्राम हेरोइन, 6.92 लाख ड्रग मनी व XUV कार बरामद, दिल्ली से लाकर जालंधर में करते थे सप्लाईजालंधर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकपकड़े गए तस्करों के साथ स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम।कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने मां-बेटा व दामाद द्वारा एक अन्य महिला साथी के साथ मिलकर चलाए जा रहे हेरोइन तस्करी गैंग का पर्दाफाश किया है। इन चारों को अरेस्ट कर उनसे 270 ग्राम हेरोइन, 6.92 लाख की ड्रग मनी व सप्लाई में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी बरामद की है। उनके खिलाफ NDPS का केस दर्ज कर पुलिस प्रॉपर्टी डिटेल व साथ जुड़े दूसरे तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है।मुखबिरी के बाद टावर एनक्लेव की कोठी नंबर 50 में रेड कर पकड़ेस्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम वडाला चौक पर मौजूद थी तो मुखबिरी मिली कि टावर एनक्लेव फेज वन की रहने वाली जसविंदर कौर अपने बेटे साहिल, मनदीप निवासी कपूरथला और कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ की निशा पत्नी तरसेम लाल बाहरी जिलों से हेरोइन लाकर घर में रखते हैं। फिर XUV 300 गाड़ी नंबर PB08EP-7868 पर इसे आगे सप्लाई करते हैं। उन्होंने टावर एनक्लेव में मकान नंबर 50 में रेड कर इन चारों को काबू कर लिया। मौके पर ACP वेस्ट पलविंदर सिंह को बुलाया गया। जिसके बाद तलाशी ली गई तो उनसे 270 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा गाड़ी के साथ पुलिस ने उनसे 6.92 लाख की ड्रग मनी भी बरामद की।पति की मौत के बाद बेटे व दामाद के साथ बनाया गैंग, 1800 रुपए ग्राम लाकर 2600 में बेचते थेपुलिस पूछताछ में जसविंदर कौर ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह अपने बेटे साहिल व दामाद मनदीप के साथ मिलकर दिल्ली से 1,800 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन लेकर आते थे। फिर मनदीप व निशा के साथ मिलकर जालंधर के अलग-अलग इलाकों में 2,600 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से बेचते थे। नशा बेचकर जुटाई कमाई जसविंदर कौर अपने पास रखती थी। उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 3 केस दर्ज हैं। इसके बेटे के खिलाफ 2 व दामाद के खिलाफ भी एक केस दर्ज है।दामाद ड्राइवरी की आड़ में बेचता है हेरोइन, निशा के पति की भी हो चुकी मौतआरोपी साहिल ने कहा कि बारहवीं के बाद वह मां के साथ हेरोइन बेचने का काम करने लगा। दामाद मनदीप ने कहा कि वह ड्राइवरी करता है। वह सास जसविंदर कौर व साले साहिल के साथ कपूरथला में हेरोइन सप्लाई का काम करता था। निशा ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी जसविंदर कौर से दोस्ती थी, जिस वजह से वह भी हेरोइन बेचने लगी। निशा के खिलाफ कपूरथला में नशा तस्करी का केस दर्ज है।ड्रग मनी से बनाई प्रॉपर्टी भी खंगाल रहे : DCPDCP इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि उनसे बरामद हेरोइन कॉमर्शियल क्वांटिटी की है। उस लिहाज से पुलिस इन्हें नशा देने वालों और इनसे नशा खरीदने वालों के बारे में पड़ताल की जा रही है। पुलिस उसकी प्रॉपर्टी की जानकारी भी जुटा रही है, जो उसने ड्रग मनी से खरीदी थी।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */