Hindi NewsLocalPunjabJalandharFight Over Bill, Hospital Security Holds Hostage And Beaten The Patient's SonAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजालंधर में हंगामा: बिल भरने को लेकर झगड़ा, अस्पताल के सिक्योरिटी वालों ने मरीज के बेटे को बंधक बनाकर पीटाजालंधर एक दिन पहलेकॉपी लिंकमरीज के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।नकोदर चौक के नजदीक एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां महिला मरीज को डिस्चार्ज करते वक्त उसके परिजनों व अस्पताल प्रबंधन में झगड़ा हो गया। इसके बाद अस्पताल की सिक्योरिटी ने मरीज के बेटे की पिटाई कर दी और बंधक बनाने के साथ अपशब्द भी कहे। झगड़ा बढ़ा तो मरीज के समर्थन में लोग वहां पहुंच गए और पुलिस भी आ गई। मरीज व डॉक्टरों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बस्ती मिट्ठू के रहने वाले संजय ने बताया कि उनकी मां शकुंतला देवी को शुगर व ब्लड प्रेशर की समस्या हुई थी। रविवार को उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें एडमिट कर लिया गया। शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज करते वक्त अस्पताल ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें अंदर बिठा लिया और सिक्योरिटी वाले ने हाथापाई के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले से लोगों को बुलाया तो उसे अंदर से छोड़ा गया।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जाना था। उनका 91 हजार का बिल बना। 20 हजार जमा हो चुका था। मरीज के रिश्तेदार ने विरोध जताया कि इतना बिल कैसे बना? उन्होंने लैस कर इसे 45 हजार कर दिया। इसके बावजूद वह हंगामा करने लगे तो अंदर बातचीत के लिए बुलाया था। यहां वो ऊंची आवाज में बात कर रहे थे तो सिक्योरिटी ने सिर्फ धीमे बात करने को कहा था।
Source: Dainik Bhaskar April 23, 2021 11:26 UTC