बंगाल में वैक्सीन की सियासत: भाजपा ने कोरोना का टीका फ्री देने का वादा किया, ममता पहले ही इसका ऐलान कर चुकीं - News Summed Up

बंगाल में वैक्सीन की सियासत: भाजपा ने कोरोना का टीका फ्री देने का वादा किया, ममता पहले ही इसका ऐलान कर चुकीं


Hindi NewsNationalWest Bengal Assembly Election News And Updates; BJP Promised Free Corona Vaccine While Mamta Has Announced It A Day BeforeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबंगाल में वैक्सीन की सियासत: भाजपा ने कोरोना का टीका फ्री देने का वादा किया, ममता पहले ही इसका ऐलान कर चुकींपश्चिम बंगाल की सियासी जंग में नया हथियार बना है कोरोना वैक्सीन। भाजपा और तृणमूल दोनों ने राज्य के सभी लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को ऐलान किया कि राज्य में 5 मई से फ्री टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके जवाब में शुक्रवार को भाजपा ने भी ऐलान कर दिया कि राज्य में उसकी सरकार बनने पर सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।पश्चिम बंगाल में 8 फेज में होने वाले विधानसभा चुनाव के 6 फेज पूरे हो चुके हैं। राज्य की 294 विधान सभा सीटों में से 27 मार्च को 30 सीटों पर, 1 अप्रैल 30, 6 अप्रैल को 31, 10 अप्रैल को 44, 17 अप्रैल को 45 और 22 अप्रैल को 43 सीटों पर वोटिंग हुई थी। सातवें फेज में 26 अप्रैल को 36 सीटों और आठवें फेज में 29 अप्रैल को 35 सीटों पर वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे। इन आंकड़ों को देखें तो कुल 71 सीटों पर वोटर्स को साधने के लिए दोनों ही पार्टियों ने मुफ्त वैक्सीन का पैंतरा फेंका है।मोदी की फोटो के साथ मुफ्त वैक्सीन की पेशकशबंगाल भाजपा ने 23 अप्रैल को सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर कर कहा कि पार्टी सत्ता में आती है, तो राज्य के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।As soon as BJP government comes to power in West Bengal, COVID-19 vaccine will be provided free of cost to everyone. pic.twitter.com/gzxCOUMjpr — BJP Bengal (@BJP4Bengal) April 23, 2021तृणमूल ने ममता का वीडियो मैसेज पोस्ट कियाभाजपा से एक दिन पहले यानी 22 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी का वीडियो मैसेज पोस्ट किया था। इसमें 5 मई से राज्य में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगाने का वादा किया गया था।“FREE UNIVERSAL VACCINATION for everyone above the age of 18 post May 5th”, promises @MamataOfficial pic.twitter.com/aOSRppjeic — All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 22, 2021भाजपा ने बिहार में भी मुफ्त टीका देने का वादा किया थाबिहार में विधानसभा चुनाव के जारी घोषणापत्र में भाजपा ने फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा दिया था। विपक्ष ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन कहते हुए चुनाव आयोग को शिकायत भी की थी। हालांकि, आयोग ने भाजपा को क्लीन चिट दी थी।


Source: Dainik Bhaskar April 23, 2021 10:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */