Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadYoung Man Became Snatcher To Run Expenses, Police Arrested And Sent To JailAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपझपटमार को पुलिस ने दबोचा: खर्च चलाने के लिए युवक बन गया स्नैचर, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलफरीदाबाद 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकमुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने झपटमारी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्जुन ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है। वह कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। इससे अपना खर्च चलाने के लिए वह स्नैचिंग की वारदातें करने लगा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।आरोपी ने शुक्रवार को मुजेसर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया था। यह केस मुजेसर थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि वह एक कंपनी में काम करता है। वह ईएसआई अस्पताल से दवा लेकर अपने घर मुजेसर जा रहा था। जब वह सेक्टर-24 में स्टेट बैंक के पास पहुंचा तो उसके पास फोन आया। वह चलते-चलते फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक पीछे से आया और उनका फोन झपट ले गया। केस दर्ज होने के बाद मुजेसर थाने की पुलिस ने आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 14:37 UTC