झाँसी डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: माँ-बेटे के हत्यारे के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली - News Summed Up

झाँसी डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: माँ-बेटे के हत्यारे के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली


झाँसी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है।डबल मर्डर के सनसनीखेज मामले में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला और उसके मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या की थी।झाँसी में अपराध के खिलाफ पुलिस का एक्शन तेज हो गया है।ताजा मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के बरौटा गांव का है।जहां 5 अप्रैल को सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था।वहीं दो दिन बाद उसी गांव के बाहर खेतों में जले हुए भूसे से 3 साल के मासूम की हड्डियां बरामद हुईं।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।पुलिस जांच में महिला की पहचान गुजरात निवासी नीलू देवी के रूप में हुई।जबकि मासूम की पहचान उसके 3 साल के बेटे कृष्णा के रूप में हुई।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चतुर्भुज पटेल महिला को अपने साथ झाँसी लेकर आया था।दोनों के बीच संबंध थे और करीब 6 महीने तक साथ रहे।लेकिन जब महिला अपने पति के पास वापस जाने की जिद करने लगी।तो आरोपी ने विवाद के बाद 2 अप्रैल को पहले महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।इसके बाद मासूम बेटे की भी बेरहमी से हत्या कर दी।और दोनों शवों को छिपाने की कोशिश की।महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।जबकि मासूम के शव को भूसे में दबाकर जला दिया गया।पुलिस को जैसे ही आरोपी के भागने की सूचना मिली।स्वाट टीम और लहचूरा थाना पुलिस ने सिजारी नहर के पास घेराबंदी की।इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।जिसमें थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की।जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई,घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा, बाइक और कारतूस भी बरामद किए हैं।फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी के साथ और कौन-कौन शामिल था।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 17:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */