Hindi NewsLocalJharkhandRanchiWeather News Update Of Jharkhand; Monsoon Slackened In The Last Week Of June, Expected To Pick Up Pace After The First Week Of Julyझारखंड में मानसून: जून के आखिरी सप्ताह में सुस्त हुआ मानसून, जुलाई के पहले सप्ताह के बाद रफ्तार पकड़ने के आसाररांची 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकगुरुवार को राजधानी रांची में सामान्य रूप से हल्के दर्जे के बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। (फाइल फोटो)झारखंड में जून के मध्य में लगातार हो रही बारिश आखिरी सप्ताह में थम गई। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह में राज्य में मानसून की औसत बारिश में काफी कमी आई है। राज्य अतिबारिश की श्रेणी से निकलकर सामान्य बारिश की श्रेणी में पहुंच गया है। वर्तमान में राज्य में सामान्य से 34 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।एक जून से तीस जून तक राज्य में संभावित औसत बारिश 199.9 मिमी रिकार्ड की जानी चाहिए थी। मगर अभी तक 268.6मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। इस दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जामताड़ा में 139 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं सबसे कम बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 34 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि विभाग के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह के बाद फिर से मानसून के तेज होने की संभावना बन रही है।4 जुलाई तक राज्य में ऐसा ही बना रहेगा मौसममौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार को भी राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रहने की उम्मीद है। हालांकि राज्य के कुछ जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान किसी-किसी स्थान पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। राज्य में चार जुलाई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उसके बाद मौसम में हल्की परिवर्तन संभावित है।रांची में आज दिन भर छाए रहेंगे बादलगुरुवार को राजधानी रांची में सामान्य रूप से हल्के दर्जे के बादल छाए रहेंगे। दिन में एक से दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश जामताड़ा में 22.6 मिमी रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Source: Dainik Bhaskar July 01, 2021 04:18 UTC