झारखंड में मौसम: अगले 4 दिनों तक मौसम में नहीं आएगा खास बदलाव, राज्य भर में छाए रहेंगे बादल, हल्के दर्जे की होगी बारिश - News Summed Up

झारखंड में मौसम: अगले 4 दिनों तक मौसम में नहीं आएगा खास बदलाव, राज्य भर में छाए रहेंगे बादल, हल्के दर्जे की होगी बारिश


Hindi NewsLocalJharkhandRanchiLatest Weather News Of Jharkhand No Significant Change In The Weather For The Next 4 Days, Clouds Will Prevail Across The State, There Will Be Light Rainझारखंड में मौसम: अगले 4 दिनों तक मौसम में नहीं आएगा खास बदलाव, राज्य भर में छाए रहेंगे बादल, हल्के दर्जे की होगी बारिशरांची 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकरांची में बुधवार सुबह से ही आंशिक बादल छाए हैं। हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।झारखंड में पूरे हफ्ते आसमान में बादल रहने के आसार है। गरज के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस सप्ताह मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 4 जुलाई तक राज्य भर तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।रांची में बुधवार सुबह से ही आंशिक बादल छाए हैं। हल्की बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 76 फीसद व न्यूनतम 68 फीसद दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटे में कमजोर रहा मानसूनबात करें पिछले 24 घंटे की तो इस दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा है। राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 22.6 मिमी. साहेबगंज के राजमहल में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान भी साहेबगंज का ही 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैबारिश में बच्चों की स्वच्छता का रखें विशेष ख्यालबारिश के साथ शहर व ग्रामीण इलाकों में तेजी से डायरिया पांव पसार रहा है। लिहाजा बेहद सावधान रहने के आसार हैं। चिकित्सक डा. एस मंडल ने कहा कि बरसात के मौसम में पानी की स्वच्छता हर हाल में सुनिश्चित कर लें। पानी उबाल कर ही इस्तेमाल करने की कोशिश करें। खाने को खुले में न छोड़ें। हाथों को साफ रखें। बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। बरसात के मौसम में डायरिया के अलावा कई और मौसमी बीमारियों का खतरा बना रहता है। लिहाजा अपने आसपास के परिवेश को साफ और स्वच्छ बनाए रखें।


Source: Dainik Bhaskar June 30, 2021 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */