बुलेट ने ट्रक को मारी टक्कर: बेगूसराय में तेज रफ्तार से आ रही बुलेट का बिगड़ा बैलेंस, ट्रक में मारी टक्कर, बाइक राइडर की मौके पर ही मौत - News Summed Up

बुलेट ने ट्रक को मारी टक्कर: बेगूसराय में तेज रफ्तार से आ रही बुलेट का बिगड़ा बैलेंस, ट्रक में मारी टक्कर, बाइक राइडर की मौके पर ही मौत


Hindi NewsLocalBiharBullet Rider Died In Road Accident In Begusarai; Bihar Accident Latest Newsबुलेट ने ट्रक को मारी टक्कर: बेगूसराय में तेज रफ्तार से आ रही बुलेट का बिगड़ा बैलेंस, ट्रक में मारी टक्कर, बाइक राइडर की मौके पर ही मौतबेगूसराय 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकसड़क हादसे में युवक की मौत।बेगूसराय में बुलेट सवार युवक की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित जेल गेट के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर के रहने वाले रामचरित्र सिंह का 26 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। मृतक बुलेट पर सवार होकर अपने घर से खातोंपुर मटन लाने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बुलेट ने अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गयावहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने पुलिस को दी मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह बेगूसराय के तिलक नगर स्थित किराए के मकान में फैमिली के साथ रहता था।परिजनों में मातमबुधवार की सुबह अपने घर से बुलेट पर सवार होकर मटन लाने के लिए खातोंपुर जा रहे थे। उसी दौरान खरी ट्रक में सीधी टक्कर मार देने से चंदन कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद बीवी और बच्चे की रो रो कर बुरा हाल हो चुका है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar June 30, 2021 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */