टीएस सिंहदेव ने कहा- मैं नहीं रहूंगा घोषणा-पत्र समिति का अध्यक्ष, सुझाव के लिए हमेशा तैयार रहूंगा - News Summed Up

टीएस सिंहदेव ने कहा- मैं नहीं रहूंगा घोषणा-पत्र समिति का अध्यक्ष, सुझाव के लिए हमेशा तैयार रहूंगा


टीएस सिंहदेव ने कहा- मैं नहीं रहूंगा घोषणा-पत्र समिति का अध्यक्ष, सुझाव के लिए हमेशा तैयार रहूंगारायपुर (राज्य ब्यूरो)। TS Singh Deo News: उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि इस बार वे घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष नहीं रहेंगे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अब समय उतना नहीं बचा कि सभी से बात हो सके। मैं समिति में नहीं रहना चाहूंगा, लेकिन सदस्य के रूप में या फीडबैक देने के लिए पार्टी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।प्रधानमंत्री दौरे के दौरान सभा में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यदि कार्यक्रम हो रहा है तो छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा-पत्र को तैयार करने की अहम जिम्मेदारी टीएस सिंहदेव को मिली हुई थी। वे घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष थे। घोषणा-पत्र के पहले टीम ने आम लोगों से बात करके फीडबैक लिया था। चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी।स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल उचित नहीं- टीएस सिंहदेवइधर, स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि हड़ताल उचित नहीं है। उम्र सीमा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन कई ऐसी मांगें हैं, जिसे पूरा करना संभव नहीं है। वे दो महीने की नौकरी में 13 महीने की तनख्वाह देने की मांग कर रहे हैं।Posted By: Ashish Kumar Gupta


Source: Dainik Jagran July 09, 2023 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */